Bhilai Crime News : भिलाई में तलवार-पिस्टल लेकर घर में घुसे गुंडे, नहीं मिला टारगेट तो हवाई फायर कर भागे
Bhilai Crime News : भिलाई छावनी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में रविवार रात सनसनीखेज वारदात हुई। तलवार और पिस्टल से लैस 4-5 गुंडे एक घर में घुस आए और वहां मौजूद महिलाओं-बच्चों को धमकाया। उनका टारगेट सूरज सिंह नामक व्यक्ति था, जो उस वक्त घर पर नहीं था। गुस्साए बदमाशों ने सड़क पर हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।
घटना के समय घर में सूरज की पत्नी गोल्डी सिंह, उनके बच्चे और मां मौजूद थे। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी रविशंकर की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें :- बिजली बनी बला! छत्तीसगढ़ में ठेका श्रमिक झुलसा, ट्रांसफार्मर पर चढ़ते वक्त दौड़ा करंट
घटना रात करीब 8 बजे की है। गोल्डी सिंह खाना बना रही थीं तभी उन्होंने किचन की खिड़की से देखा कि दो बाइक पर सवार 4-5 युवक तलवार और डंडे लेकर घर के बाहर रुके। उनमें से एक को उन्होंने पहचान लिया—रविशंकर, जो उनके पति सूरज का पूर्व बिजनेस पार्टनर था।
गोल्डी ने बताया, “रवि पिस्टल लेकर दरवाजा पीट रहा था। वह चिल्ला रहा था कि सूरज को बाहर निकालो, आज जान से मार दूंगा। हमने दरवाजा नहीं खोला और घर की लाइट बंद कर अंदर छिप गए। कुछ देर बाद उसने बाहर हवाई फायर किया और गाली-गलौज करते हुए भाग गया।” (Bhilai Crime News)
सूरज सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब 5-6 महीने पहले उसने रविशंकर के साथ मिलकर मछली का व्यापार शुरू किया था। लेकिन पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ और साझेदारी टूट गई। तभी से रविशंकर रंजिश मान बैठा था।
घटना की जानकारी मिलते ही छावनी थाना प्रभारी मोनिका पांडेय मौके पर पहुंचीं। उनके साथ सीएसपी हरीश पाटिल और एएसपी सुखनंदन राठौर भी पहुंचे। रातभर इलाके में पुलिस की गाड़ियां गश्त करती रहीं। (Bhilai Crime News)
पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। वहीं, मुख्य आरोपी रविशंकर अब भी फरार है। थाना प्रभारी मोनिका पांडेय ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (Bhilai Crime News)



