Google Analytics —— Meta Pixel

Bhilai Mahadev betting app : महादेव सट्टा ऐप चला रहा था भिलाई शिवसेना जिलाध्यक्ष, म्यूल अकाउंट से कर रहा था फर्जी ट्रांजेक्शन, दो गिरफ्तार

Bhilai Mahadev betting app : दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने महादेव सट्टा ऐप से जुड़े ऑनलाइन सट्टा रैकेट का खुलासा किया है। इस रैकेट में शिवसेना भिलाई के युवा विंग जिलाध्यक्ष आकाश राजपूत और उसका साथी धर्मेंद्र निर्मलकर शामिल थे। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सट्टे से मिले पैसों को प्रॉपर्टी डीलिंग के नाम पर वैध दिखाने की कोशिश कर रहे थे।

यह भी पढ़ें :- Woman killed in Kharora : जमीन विवाद और जादू-टोने के शक में महिला की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार

म्यूल अकाउंट से होता था ट्रांजेक्शन

डीएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से म्यूल अकाउंट बरामद हुए हैं। इन खातों का उपयोग साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन सट्टा रकम के लेन-देन के लिए किया जा रहा था। धर्मेंद्र निर्मलकर के नाम पर एचडीएफसी बैंक में एक खाता संचालित था, जिसमें महादेव सट्टा ऐप से जुड़ी रकम ट्रांसफर की जाती थी। पूछताछ में धर्मेंद्र ने स्वीकार किया कि उसने यह अकाउंट आकाश राजपूत को उपयोग करने दिया था और उसे पता था कि इसका गलत इस्तेमाल हो रहा है। (Bhilai Mahadev betting app)

आकाश का नेतागिरी के बहाने काम से गायब रहना था शक के घेरे में

आकाश कुरुद स्थित मौर्या कंस्ट्रक्शन में कार्यरत था, लेकिन पिछले एक महीने से काम पर नहीं आ रहा था। कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक चंद्रकांत मौर्या ने बताया कि आकाश शिवसेना और गौ रक्षा से जुड़ा था और अक्सर छुट्टी लेता था। उसे नेतागिरी में व्यस्त समझकर किसी ने शक नहीं किया, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के बाद असलियत सामने आई। (Bhilai Mahadev betting app)

सुपेला में भी एक और गिरफ्तारी

इधर, सुपेला पुलिस ने भी म्यूल अकाउंट मामले में आरोपी सुधीर साव को गिरफ्तार किया है। सुधीर ने अपने जीजा शिव कुमार साव का उत्कर्ष स्मॉल फायनेंस बैंक खाता धोखाधड़ी में इस्तेमाल किया, जिसमें 30,000 रुपए की ठगी का पैसा जमा हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। (Bhilai Mahadev betting app)

Back to top button
error: Content is protected !!