Woman killed in Kharora : जमीन विवाद और जादू-टोने के शक में महिला की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार

Woman killed in Kharora : रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों ने पड़ोसी महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात वार्ड नंबर 13 में 24 मई को हुई। मृतका की पहचान पद्मा यादव (50 वर्ष) के रूप में हुई है। महिला की हत्या बांस के डंडे और पत्थर से की गई।
यह भी पढ़ें :- Mahasamund car crash : ड्राइवर को आई झपकी, हाईवा से भिड़ी कार, बैंक मैनेजर के माता-पिता समेत 3 की मौत
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर के बाहर महिला का खून से लथपथ शव पड़ा है। मौके पर पहुंची टीम को मृतका के सिर, सीने और हाथ-पैरों पर गंभीर चोट के निशान मिले। पास में खून से सना पत्थर और टूटा हुआ डंडा बरामद हुआ।
जांच के दौरान सामने आया कि पद्मा का पड़ोसी राजू यादव (28) और जीवन यादव (24) के साथ जमीन विवाद था। साथ ही, दोनों को महिला पर जादू-टोना करने और नींबू-मिर्ची फेंकने का शक था। आरोपियों का दावा है कि इसी वजह से उनकी पत्नियों का गर्भपात हुआ था। (Woman killed in Kharora)
घटना वाले दिन विवाद के बाद गुस्से में आकर दोनों भाइयों ने पहले महिला को डंडे से पीटा और फिर पत्थर से सिर कुचल दिया। पद्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भागने की कोशिश में थे, लेकिन पुलिस ने कुछ घंटों में ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। (Woman killed in Kharora)
ASP कीर्तन राठौर ने बताया कि हत्या के पीछे जमीन विवाद और अंधविश्वास मुख्य कारण रहे। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। (Woman killed in Kharora)



