Google Analytics —— Meta Pixel

भूपेश बघेल जन्मदिन विशेष – युवा नेता से प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने तक का सफर

रायपुर। छत्तीसगढ़

आज छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल 60 साल के हो गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को दुर्ग जिले के बेलौदी गांव में हुआ। भूपेश बघेल प्रदेश के तीसरे निर्वाचित मुख्यमंत्री हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर रायपुर समेत प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे ।

भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को दुर्ग जिले के बेलौदी गांव में हुआ और रायपुर के साइंस कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। भूपेश बघेल की मां का नाम बिंदेश्वरी बघेल और पिता नंदकुमार बघेल है। भूपेश बघेल ने जमीनी स्तर से राजनीति के सफर की शुरुआत की। 1990 में वे दुर्ग जिला युवक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। फिर 1992 में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने पर 350 किलोमीटर की सद्भावना यात्रा निकाली।

Read More- लड़की ने प्रेमी से कही अपनी झूठी प्रेग्नेंसी की बात, फिर उसे सच साबित करने चुराया बच्चा, जानिए पूरा मामला 

भूपेश 1985 में यूथ कांग्रेस को ज्वॉइन किया। 1993 में जब मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए तो पहली बार पाटन विधानसभा से वे विधायक चुने गए। अगला चुनाव भी वे पाटन से ही जीते, जिसमें उन्होंने बीजेपी के निरुपमा चंद्राकर को हराया।

मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह की सरकार बनी, तो भूपेश बघेल कैबिनेट मंत्री बने। साल 1990-94 तक जिला युवा कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के वे अध्यक्ष रहे।साल 1994-95 में मध्यप्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चुने गए। साल 1999 में मध्यप्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री और साल 1993 से 2001 तक मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के डायरेक्टर की जिम्मेदारी भूपेश बघेल ने संभाली।

साल 2000 में जब छत्तीसगढ़ राज्य बना और कांग्रेस की सरकार बनी तब जोगी सरकार में वे कैबिनेट मंत्री रहे। 2003 में कांग्रेस जब सत्ता से बाहर हुई तो भूपेश को विपक्ष का उपनेता बनाया गया। साल 2003 में हुए विधानसभा चुनाव में पाटन से उन्होंने जीत दर्ज की।

2008 में बीजेपी के विजय बघेल से भूपेश चुनाव हार गए। फिर साल 2013 में पाटन से उन्होंने जीत दर्ज की। 2014 में उन्हें छत्तीसगढ़ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। अब 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। तेज तर्रार राजनीति और बेबाक अंदाज के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल जाने जाते हैं।

Read More- छत्तीसगढ़ में आज बंद रहेंगे सराफा बाजार, हॉलमार्किंग यूनिक ID के विरोध में प्रदर्शन 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन को खास बनाने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के साथ प्रदेश एनएसयूआई (NSUI) ने कई कार्यक्रम तय किए हैं। मुख्यमंत्री के जन्‍मदिन पर कांग्रेस पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर जनचौपाल लगाकर उनकी उपलब्धियों और योजनाओं पर चर्चा करेगी। इसका आदेश छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ द्वारा सभी जिला संगठनों को दिया गया है।

इसके अलावा प्रदेश एनएसयूआई (NSUI) ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन ‘छत्तीसगढ़िया गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है। सीएम के 60वें जन्‍मदिन पर एनएसयूआई (NSUI) ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 60 कार्यक्रम के आयोजन का ऐलान किया है।

Back to top button
error: Content is protected !!