बजट को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने कसा तंज, कहा- ये बजट पुरानी बोतल में नई शराब की तरह है

Bhupesh Baghel on Budget: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट को लेकर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ये बजट पुरानी बोतल में नई शराब की तरह है। पूर्व CM ने ट्वीट कर कहा- ये था क्या ?, ये बजट भाषण था या गणतंत्र दिवस का भाषण था या किसी कवि सम्मेलन की भूमिका थी? उन्होंने कहा- ये था क्या? ये जनता तो छोड़िए, भाजपा के लोगों को खुद समझ नहीं आया होगा। न जनता के लिए कोई राहत, न किसान, युवा, महिला के लिए कोई घोषणा। बेहद निराशाजनक और ‘सिंगल माइक पॉडकास्ट’ समाप्त हुआ।
यह भी पढ़ें:- पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कांग्रेस नेता को लताड़ा, कहा- किसी को रोहित के फिटनेस के बारे में बात करने का अधिकार नहीं
बघेल ने कहा कि ये बेहद निराशाजनक बजट है। इस बजट में कुछ नहीं है, ना किसानों के लिए कोई योजना है, ना बेरोजगारों के लिए कोई योजना है और ना ही महंगाई कम करने के लिए कोई कार्ययोजना है। मोदी जी ने तो 500 रुपये में सिलेंडर देने की बात कही थी उसके लिए भी इस बजट में कुछ नहीं है। बघेल ने कहा कि चौधरी कविताएं भर पढ़ रहे थे। पौने 2 घंटे कोई भाषण देता है क्या, ये तो कभी नहीं हुआ। दरअसल, पूरे भाषण में OP चौधरी ने 6 कविताएं पढ़ीं, जिसमें एक-दो लाइनों का शेर भी शामिल था। इसमें अटल बिहारी की भी कविता थी।
बजट ऊंचा दुकान फीका पकवान: भगत
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि ये बजट ऊंचा दुकान फीका पकवान है। ये धरातल की वास्तविकता से दूर है। साल भर में कोई काम हुआ नहीं। ये केवल लोगों के आंख में धूल झोंकने वाली बातें हैं। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि ये बजट सिर्फ भाषण है। इस बजट से नौजवानों, किसानों और आदिवासी वर्ग को कुछ नहीं मिलेगा। वहीं PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि यह बजट नहीं, जनता के साथ धोखा है, न नियत, न कोई विजन, सिर्फ जुमलेबाजी और खोखले दावे। भाजपा सरकार का यह दिशाहीन और विनाशकारी बजट है।



