पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कांग्रेस नेता को लताड़ा, कहा- किसी को रोहित के फिटनेस के बारे में बात करने का अधिकार नहीं

Former Indian cricketer Harbhajan: कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद की भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर की गई टिप्पणी पर बवाल मचा हुआ है। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा कि रोहित शर्मा के बारे में जो कुछ भी कहा गया है, उस पर मैं यही कहना चाहता हूं कि वो ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने देश की इतनी सेवा की है और वो अभी भी टीम का नेतृत्व अच्छे से कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि किसी को उनकी फिटनेस के बारे में बात करने का अधिकार है। अगर उनकी फिटनेस अच्छी नहीं होती तो वो टीम का हिस्सा नहीं होते। टीम में आने के लिए आपको कई स्तरों की फिटनेस से गुजरना पड़ता है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या वो फिटनेस कोच हैं।
यह भी पढ़ें:- BSP प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से किया निष्कासन, पढ़ें पूरी खबर
हरभजन ने कांग्रेस नेता से पूछा कि क्या वो बीसीसीआई अध्यक्ष हैं या किसी खेल से जुड़ी हैं, जहां उन्हें फिटनेस के बारे में पता हो। मुझे लगता है कि उन्हें फिटनेस के मापदंडों के बारे में पता नहीं है। तथ्यों को जाने बिना मुझे नहीं लगता कि किसी को भी बात करनी चाहिए। वहीं JDU नेता केसी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस की प्रवक्ता को बयान देने से पहले रोहित शर्मा के भारत के सम्मान में खड़े किए गए लंबे स्कोर को भी देखना चाहिए था। राजनीतिक लोगों को खेल के मामले में कम दखल देना चाहिए। भाजपा नेता अजय महावर ने कहा कि पहले वे अपनी वाणी पर संयम रखें। वे चयनकर्ता नहीं हैं, वे BCCI नहीं हैं। अगर रोहित के प्रदर्शन से दिक्कत है तो पहले राहुल गांधी का प्रदर्शन देख लें। उनका स्ट्राइक रेट देख लें। पिछले चुनावों में हर राज्य में क्या हाल हुआ है? जहां पर जीते हैं वहां साथी दलों ने किया है, कांग्रेस वहां कहीं नहीं है। (Former Indian cricketer Harbhajan)
कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने साधा निशाना
उन्होंने कहा कि पहले राहुल गांधी को रिटायर करें फिर रोहित शर्मा की बात करें। वहीं मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस के नेता और कांग्रेस हर समय देश के सम्मान पर ठेस पहुंचाते हैं। प्रवक्ता महोदय को इस बात का ज्ञान नहीं है कि वे 11 खिलाड़ी देश के लिए खेल रहे हैं। इस तरह से खिलाड़ियों का हतोत्साहन करना, इस तरह से उन पर टिप्पणी करना अनुचित ही नहीं दुर्भाग्यपूर्ण भी है। उस कांग्रेस का आप क्या करोगे जो सीमा पर खड़े सैनिकों तक को नहीं छोड़ते। इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और कुछ नहीं हो सकता। इधर, कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने अपनी सफाई दी है। (Former Indian cricketer Harbhajan)
शमा मोहम्मद ने दी सफाई
शमा मोहम्मद ने कहा कि मैंने किसी का अपमान करने के लिए ट्वीट नहीं किया था। उस ट्वीट में मैंने कहा कि एक खिलाड़ी होने के नाते उनका वजन ज्यादा है। ये बॉडी शेमिंग नहीं है। मैंने कहा कि वे एक अप्रभावी कप्तान हैं, क्योंकि मैंने उनकी तुलना पहले के कप्तानों से की थी। जब विराट कोहली मोहम्मद शमी के साथ खड़े थे तब उन पर भाजपा के लोगों ने क्यों हमला किया था? वे एक अच्छे कप्तान थे। वे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं और रन बनाते हैं। वे दूसरे टीम के खिलाड़ियों की भी अच्छा करने पर तारीफ करते हैं। मेरे हिसाब से विराट अच्छे कप्तान हैं। मैं एक खिलाड़ी हूं, इसलिए फिटनेस पर बोलती हूं। आज-कल प्रधानमंत्री भी फिट इंडिया के बारे में बात करते हैं। खिलाड़ी को फिट होना चाहिए। (Former Indian cricketer Harbhajan)
कांग्रेस को भारत से नफरत है: शहजाद पूनावाला
इधर, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद की टिप्पणी पर कहा कि हम इस तरह किसी को भी बॉडी शेमिंग करने की मान्यता नहीं देंगे। देश के किसी भी खिलाड़ी के लिए इस तरह बोलना ठीक नहीं है। इस पर पार्टी उनसे जवाब मांगेगी। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी से प्रेरणा लेते हुए कांग्रेस पार्टी ने भारतीय क्रिकेट टीम पर भी सवाल खड़े किए हैं। यह बयान संयोग नहीं, सोचा-समझा प्रयोग है। कांग्रेस ने अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की और न ही करेगी। कांग्रेस को भारत से नफरत है। यह मोहब्बत की नहीं, नफरत की दुकान है। (Former Indian cricketer Harbhajan)



