Bhus Khalan: बारिश के बाद कुल्लू में हुआ भारी भूस्खलन, देखिए रोंगटे खड़े करने वाला LIVE वीडियो

Bhus Khalan: देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। बारिश कई राज्यों में आफत बनकर टूट पड़ी है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण बागीपुल-जांव मार्ग ब्लॉक हो गया। हालांकि फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं भूस्खलन का रोंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की भी संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें:- Congress Sansad Nilambit: कांग्रेस के 4 सांसद पूरे सत्र के लिए किए गए निलंबित, लोकसभा अध्यक्ष ने 3 बार दी थी चेतावनी

बता दें कि मंगलवार को भी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में भारी भूस्खलन हुआ था। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया था कि भूस्खलन में 8 लोग घायल हो गए थे। राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक ने कहा था कि कांगड़ा जिला आपातकालीन अभियान केंद्र के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे आटा चक्की के पास एक निर्माण स्थल पर भूस्खलन हुआ, जिसमें 8 लोग घायल हो गए। बीते मंगलवार के दिन ही हिमाचल प्रदेश के शालखर गांव में बादल फटने की एक और घटना सामने आई थी। बादल फटने से कई छोटी नहरें भी टूट गईं थी। (Bhus Khalan)

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती घाटी के चोज नाले में सोमवार को बादल फटने से कहर बरपाने ​​के एक दिन बाद यह घटना सामने आई। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र ने बताया था कि बादल फटने से कुछ घरों को नुकसान पहुंचा है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की थी। उन्होंने बैठक में राज्य में भारी बारिश से उत्पन्न विभिन्न स्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की थी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भारी बारिश के कारण होने वाली आपदाओं के प्रबंधन के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि प्राकृतिक आपदा संभावित क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में लोगों और मशीनरी को तैनात किया जाना चाहिए। बता दें कि हिमाचल और उत्तराखंड में आए दिन भूस्खलन की खबरें सामने आती रहती है। (Bhus Khalan)

Related Articles

Back to top button