Chhattisgarh Crimes News : स्वतंत्रता दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 59.82 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त
Chhattisgarh Crimes News : स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के शुष्क दिवस पर जिला आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 59.82 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की और सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़े :- सिंगारभाठा में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भक्तिभाव में डूबे श्रद्धालु
यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त एवं प्रबंध संचालक श्यामलाल धावडे, कलेक्टर गौरव सिंह और उपायुक्त आबकारी राजेश कुमार शर्मा के निर्देशन में की गई।
अलग-अलग स्थानों पर दबिश
मुखबिर की सूचना पर विभाग ने दबिश देकर आरोपियों से शराब बरामद की।
- सूरज साहू से 8.45 बल्क लीटर विदेशी व्हिस्की (ब्लैक एंड व्हाइट, टीचर 50, 100 पाइपर, ऑक स्मिथ गोल्ड, रेड लेबल, गोल्ड लेबल, जगर मास्टर)।
- नितेश उर्फ गोलू बांधे से 7.92 बल्क लीटर देशी मसाला शराब।
- अभिषेक राय (ढाबा संचालक) से 7.27 बल्क लीटर (सिंबा बियर कैन, किंगफिशर, बैगपाइपर, जिग जैग वोदका)।
- काजल पाण्डे से 10.08 बल्क लीटर देशी मसाला शराब।
- प्रेमचंद साहू से 10.44 बल्क लीटर देशी/विदेशी शराब।
- सुरेश टण्डन से 9.36 बल्क लीटर देशी मसाला शराब।
- शत्रुहन कुर्रे से 6.3 बल्क लीटर देशी/विदेशी शराब।
आरोपियों पर कार्रवाई
सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। (Chhattisgarh Crimes News)
कार्रवाई में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी वैभव मित्तल, आशीष सिंह, स्वाती चौरसिया, जेबा खान, आबकारी उप निरीक्षक प्रकाश देशमुख और नीलम स्वर्णकार की अहम भूमिका रही। (Chhattisgarh Crimes News)



