Google Analytics —— Meta Pixel

LoC पर आर्मी की बड़ी कार्रवाई, भारतीय जवानों ने मार गिराए पाकिस्तान के 7 सैनिक और आतंकी, पढ़े पूरी खबर

Jammu Kashmir : भारतीय सेना ने 4-5 फरवरी की दरमियानी रात को नियंत्रण रेखा (LoC ) के पास अपनी चौकी पर पाकिस्तानी घुसपैठियों के घात लगाकर किए गए हमले को नाकाम कर दिया और उनमें से 2-3 पाकिस्तानी सेना के जवानों सहित सात को मार गिराया। यह घटना, जो जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में हुई, तब हुई जब पाकिस्तान ने ‘कश्मीर एकजुटता दिवस’ मनाया, जो अपने भारत विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए एक प्रचार अभ्यास था।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ का अनुपम सौंदर्य सदैव आपकी स्मृतियों में रहेगा अंकित : मुख्यमंत्री साय

BAT की घुसपैठ की कोशिश को विफल

दरअसल सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) की घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया. BAT विशेष रूप से सीमा पार हमलों के लिए बनाई गई इकाई है. सेना ने घात लगाकर इस हमले को नाकाम कर दिया. मारे गए आतंकियों में से कुछ अल बद्र संगठन से जुड़े हो सकते हैं. यह संगठन पाकिस्तान समर्थित आतंकी समूहों में से एक है, जो भारतीय क्षेत्र में हिंसा फैलाने की कोशिश करता रहता है। (Jammu Kashmir)

अल-बदर संगठन के आतंकी भी मारे गए

रिपोर्ट के मुताबिक मारे गए घुसपैठिए में दहशत संगठन अल-बदर के आतंकी भी शामिल हैं. लाहौर में 5 फरवरी 2025 को एक रैली में आतंकी हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद ने भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया था. उसने कश्मीर को आजाद कराने समेत कई बातें कही थी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार (5 फरवरी) को सभी सुरक्षा एजेंसियों को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई तेज करने का निर्देश दिया था ताकि जीरो घुसपैठ के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

गृह मंत्री ने घुसपैठ को लेकर सख्ती के दिए थे निर्देश

गृह मंत्री अमित शाह ने सभी सुरक्षा एजेंसियों से घुसपैठ और आतंकवादी कृत्यों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश देते हुए कहा था कि आतंकवादियों के अस्तित्व को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा. उन्होंने कहा था कि मादक पदार्थ तस्करी का नेटवर्क घुसपैठियों और आतंकवादियों को उनकी गतिविधियों को अंजाम देने में मदद कर रहा है।

इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और अन्य शीर्ष सैन्य, पुलिस और नागरिक अधिकारी शामिल थे। (Jammu Kashmir)

Back to top button
error: Content is protected !!