Google Analytics —— Meta Pixel

आप को बड़ा झटका: दिल्ली सरकार पर आरोप लगाकर मंत्री कैलाश गहलोत ने छोड़ी पार्टी, केजरीवाल को भेजी चिठ्ठी

Kailash Gehlot Left AAP : दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता कैलाश गहलोत ने रविवार को मंत्री पद छोड़ने के साथ ही आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है।

अरविंद केजरीवाल को पत्र
अरविंद केजरीवाल को पत्र

कैलाश गहलोत ने पत्र में लिखा है कि शीशमहल जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं। अब यह स्पष्ट है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली के लिए वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती।

यह भी पढ़े :- Navneet Rana Attack : पूर्व सांसद व बीजेपी नेता नवनीत राणा पर हमला, सभा में फेंकी गई कुर्सियां

इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मेरे पास AAP से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

दिल्ली शराब घोटाले में ED कर चुकी है पूछताछ
कैलाश गहलोत से दिल्ली शराब घोटाले में ED पूछताछ कर चुकी है। कैलाश गहलोत कथित शराब घोटाले में ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स का हिस्सा थे। इसके अलावा शराब घोटाले में आरोपी विजय नायर,मंत्री कैलाश गहलोत के सरकारी आवास में रहता था,जिसे बाकायदा ED ने अपनी चार्जशीट और विजय नायर के रिमांड नोट में भी मेंशन किया है। (Kailash Gehlot Left AAP)

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का भी सामने आया बयान
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जो आरोप हम लोग लगाते थे, उसकी पुष्टि आज कैलाश गहलोत ने की है। आप पार्टी झूठ का पुलिंदा है जिसका फर्दाफाश अब हो रहा है। पहले राजेंद्र पाल गौतम, राजकुमार आनंद और अब कैलाश गहलोत। यमुना को साफ करने के लिए केंद्र सरकार ने 8500 करोड़ रुपए दिए, क्या हुआ उन पैसे का? आप ने दिल्ली को केवल बेकार किया है। (Kailash Gehlot Left AAP)

Back to top button
error: Content is protected !!