Navneet Rana Attack : पूर्व सांसद व बीजेपी नेता नवनीत राणा पर हमला, सभा में फेंकी गई कुर्सियां
Navneet Rana Attack : महाराष्ट्र के अमरावती में युवा स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार रमेश बुंडिले के समर्थन में आयोजित एक रैली में हंगामा हो गया है। यहां कुछ लोगों ने पूर्व सांसद नवनीत राणा पर हमला कर दिया। उन्होंने नवनीत राणा पर कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया। इस हमले में नवनीत राणा बाल-बाल बच गईं। ये घटना खल्लार गांव की है।
यह भी पढ़े :- Threatening call RBI : अब रिजर्व बैंक को आया धमकी भरा कॉल, कहा- ‘लश्कर-ए-तैयबा का CEO बोल रहा हूं….
नवनीत राणा पर फेंकी गई कुर्सियां
जानकारी के अनुसार, रैली में मौजूद कुछ लोगों ने हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान नवनीत राणा पर कुर्सियां भी फेंकी गईं, जिसमें वे बाल-बाल बच गईं। घटना के बाद नवनीत राणा खल्लार पुलिस स्टेशन पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। इस घटना से रैली में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्थिति पर करीब से नजर रख रही है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। (Navneet Rana Attack)
वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दरियापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रमेश बुंदिले के पक्ष में प्रचार करने भाजपा नेता नवनीत राणा खल्लार गांव आई थीं। रैली के दौरान दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद हंगामा हुआ। हमने नवनीत राणा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। स्थिति अब नियंत्रण में है। गांव में पुलिस चौकी स्थापित की गई है। हम नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें। आगे की जांच जारी है।
पिछले महीने मिली थी धमकी
पिछले महीने अक्टूबर में पूर्व सांसद नवनीत राणा को पत्र भेजकर धमकी दी गई थी और 10 करोड़ रुपए की मांग की गई थी. नवनीत राणा की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. अमरावती की पूर्व सांसद को स्पीड पोस्ट के जरिए आमिर नामक व्यक्ति ने पत्र भेजा और पैसों की मांग की थी।
राणा के निजी सचिव विनोद गुहे ने अमरावती के राजापेठ पुलिस थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि यह पत्र 11 अक्टूबर को राणा के आवास पर एक कर्मचारी को मिला था। (Navneet Rana Attack)



