Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

Big BREKING : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की तबियत बिगड़ी, कोरोना की आशंका में मंत्री हुए आइसोलेट

रायपुर : छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की तबियत अचानक बिगड़ गई है। उन्होंने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। मंत्री सिंहदेव को सर्दी खांसी की शिकायत होने पर कोरोना जांच भी कराई गई है। जिसकी रिपोर्ट आज देर शाम तक आ जाएगी। चिकित्सकों की निगरानी में  सिंहदेव का उपचार चल रहा है। कोरोना की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री अपने निजी निवास तपस्या में होम आइसोलेट हो गए हैं।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने चिल्फी में बैगाओं के साथ मनाया नया साल : स्व-सहायता समूह की बहनों ने तिलक लगाकर किया स्वागत

Back to top button
error: Content is protected !!