Google Analytics —— Meta Pixel

Naxal Encounter : छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा पर बड़ी मुठभेड़, गजरला रवि और अरुणा समेत तीन बड़े नक्सली ढेर

Naxal Encounter Chhattisgarh-Andhra Pradesh border : छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश की सीमा पर मारेडपल्ली इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। इस ऑपरेशन में ग्रेहाउंड्स फोर्स ने नक्सलियों को बड़ा झटका दिया है। अब तक 3 बड़े नक्सली लीडर मारे जा चुके हैं, जिनमें सेंट्रल कमेटी मेंबर गजरला रवि और अरुणा भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े :- भाठागांव-धमतरी रोड निर्माण से प्रभावित नागरिकों को मिलेगा न्याय: सांसद बृजमोहन

गजरला रवि पर था 40 लाख का इनाम

मारे गए गजरला रवि पर 40 लाख रुपए का इनाम था। वह 2014 से फरार चल रहा था और छत्तीसगढ़ में सक्रिय था। 10 फरवरी 2012 को उसने बीएसएफ की टीम पर हमला कर कमांडेंट समेत 3 जवानों की जान ले ली थी और उनके हथियार लूट लिए थे।

एनकाउंटर में मारी गई अरुणा

नक्सली लीडर चलपति की पत्नी थी। वह स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर (SZCM) थी और उस पर 20 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इस मुठभेड़ की पुष्टि आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीताराम जिले के एसपी अमित बरदार ने की है। (Naxal Encounter Chhattisgarh-Andhra Pradesh border)

सिर्फ 13 दिन पहले बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में सेंट्रल कमेटी मेंबर सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम मारा गया था। उस पर 1 करोड़ रुपए का इनाम था। वह तेलंगाना, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में वांटेड था। वहीं 12 दिन पहले भी बीजापुर जिले में इंद्रावती नेशनल पार्क के इलाके में सुरक्षाबलों ने 45 लाख के इनामी भास्कर (45 वर्ष) को मुठभेड़ में मार गिराया था। घटनास्थल से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए थे। (Naxal Encounter Chhattisgarh-Andhra Pradesh border)

Back to top button
error: Content is protected !!