Chhattisgarh Cabinet Meeting : मानसून सत्र से पहले साय कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं
Chhattisgarh Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई।
यह भी पढ़े :- Naxal Encounter : छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा पर बड़ी मुठभेड़, गजरला रवि और अरुणा समेत तीन बड़े नक्सली ढेर
यह बैठक (Chhattisgarh Cabinet Meeting) विधानसभा के मानसून सत्र से पहले हो रही है, जिसमें सत्र की तिथियों के निर्धारण सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा और निर्णय होने की संभावना है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संभावित छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियों और कोंटा आईईडी ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश गिरिपुंजे की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति जैसे प्रस्तावों पर भी विचार किया जा सकता है।
यह भी पढ़े :- भाठागांव-धमतरी रोड निर्माण से प्रभावित नागरिकों को मिलेगा न्याय: सांसद बृजमोहन
इसके अलावा, स्कूल और कृषि विभाग से जुड़े बड़े फैसलों और किसानों के लिए महत्वपूर्ण सौगातों की घोषणा की उम्मीद है।
पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की झलक
पिछली कैबिनेट मीटिंग (Chhattisgarh Cabinet Meeting) में सरकार ने तबादला नीति 2025, गांवों के नाम बदलने, कलाग्राम की स्थापना, तीरंदाजी अकादमी और होम-स्टे नीति जैसे कई विकासपरक निर्णय लिए थे। आज की बैठक में इन नीतियों की प्रगति की समीक्षा भी हो सकती है।



