Google Analytics —— Meta Pixel

बिहार चुनाव में प्रचंड जीत के बाद किसानों को बड़ा तोहफा: पीएम मोदी 19 नवंबर को जारी करेंगे पीएम-किसान की 21वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : बिहार चुनाव में शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के करोड़ों किसानों को बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। कृषि मंत्री के अनुसार, 19 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री पीएम-किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 21वीं किस्त जारी करेंगे।

यह भी पढ़े :- श्रीनगर के पुलिस स्टेशन में भीषण ब्लास्ट: 7 की मौत, 30 घायल, आवाज दूर तक सुनाई दी

इस किस्त(PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के जारी होने से 11 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसा ट्रांसफर होगा।

क्या है पीएम-किसान योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना 24 फरवरी 2019 को शुरू की गई थी।
इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसे तीन बराबर किस्तों में जारी किया जाता है।

कितनी राशि अब तक जारी की गई?

सरकार के अनुसार—

  • अब तक 20 किस्तों के माध्यम से 3.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को दी जा चुकी है।
  • यह पैसा किसानों ने बीज, खाद, सिंचाई उपकरण, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य पारिवारिक खर्चों में उपयोग किया है।
  • योजना का लाभ उन किसानों को मिलता है जिनकी जमीन का रिकॉर्ड पीएम-किसान पोर्टल पर उपलब्ध है और जिनके बैंक खाते आधार से जुड़े हैं।

योजना से किसानों को मिला बड़ा लाभ

अंतरराष्ट्रीय खाद्य एवं नीति अनुसंधान संस्थान (IFPRI) ने 2019 में किए गए अध्ययन में पाया कि—

  • पीएम-किसान की धनराशि ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया,
  • किसानों की कर्ज संबंधी बाधाएँ कम हुईं,
  • कृषि निवेश में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सरकार ने भी समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक योग्य किसानों को योजना से जोड़ने का प्रयास किया है।

किसान रजिस्ट्री की नई पहल

कृषि मंत्रालय किसानों के लिए प्रक्रियाओं को आसान बनाने के उद्देश्य से किसान रजिस्ट्री तैयार कर रहा है।
यह एक डिजिटल, सत्यापित और सुव्यवस्थित डेटाबेस होगा, जिससे किसानों को विभिन्न सरकारी लाभों के लिए जटिल प्रक्रियाओं से नहीं गुजरना पड़ेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!