BIG NEWS : SI की हत्या पर पुलिस ने बड़ा खुलासा, पत्थर से बांध कर नदी में फेक दिया था शव

कोरिया : नगर सेना के SI की हत्या पर पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि आरोपियों ने शव को पत्थर से बांध कर नदी में फेक दिया था। कल सोस इलाके में मिली SI की लाश मिली थी। मृतक एसआई दीपेंद्र सिंह 25 तारीख की रात से लापता थे, जो कि नगर सेना होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ थे।

इसे भी पढ़े:महामारी रोग अधिनियम के तहत डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया अधिसूचनीय बीमारी

मिली जानकारी के अनुसार नगर सेना के सब इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह की हत्या का कारण एक महिला के घर आने जाने से जुड़ा हुआ है। महिला के यहां मृतक एसआई का आना जाना लगा रहता था, जिसके कारण महिला के परिवार वाले नाराज थे। इसके बाद 11 बजे रात ही एसआई की हत्या कर शव को पत्थर से बांध कर गेज नदी में फेंक दिया था। 4 आरोपियों ने पुलिस के सामने अपने जुर्म कबूल कर लिया है।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ फिल्म नीति से राज्य की पहचान बनेगी, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

घटना की जांच में मृतक के मोबाईल लोकेशन ग्राम सोस का मिला था। वहीं होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ महिला होमगार्ड ने अपने कमाण्डेट से बताई कि दिनांक 25.10.2021 को उसके घर मृतक दीपेन्द्र सिंह उससे मिलने कुछ काम से आया था तथा उस दिन उसके घर पर रिश्तेदार मौजूद थे, इस सूचना पर थाना बैकुण्ठपुर में संदिग्धों को तलब कर कड़ाई से पूछताछ किया गया तब उन्होंने बताया कि दीपेन्द्र सिंह हमेशा घर पर आता-जाता था, जिससे आरोपीगण नाराज रहते थे।

Back to top button