Google Analytics —— Meta Pixel

महामारी रोग अधिनियम के तहत डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया अधिसूचनीय बीमारी

नयी दिल्ली : 30 अक्टूबर (भाषा) महामारी रोग अधिनियम के तहत वेक्टर जनित बीमारियों डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया को अधिसूचनीय बीमारी बनाया गया है। यह जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई।

इसे भी पढ़े:Indian Sign Language: रणवीर ने की NCERT की तारीफ, बोले, स्कूली किताबें इस भाषा में मिलना बड़ा कदम

अधिसूचना में सभी अस्पतालों के लिए अनिवार्य बनाया गया है कि वे ऐसे मामले आने पर सरकार को सूचित करें।अस्पतालों द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों के आधार पर पता लगाया जाएगा कि बीमारी कहां फैल रही है और उन्हें ‘संक्रमित’ या ‘खतरे वाला’’ इलाका घोषित किया जाएगा।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ फिल्म नीति से राज्य की पहचान बनेगी, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

अधिसूचना में कहा गया है कि उन व्यक्तियों या संस्थानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी जो उचित प्रक्रिया का अनुपालन नहीं करेंगे या ऐसे मामलों की जानकारी अधिकारियों को नहीं देंगे।

इसे भी पढ़े:राशिफल रविवार 31 अक्टूबर 2021 : सुखी जीवन के लिए करें यह उपाय, क्या कहती हैं आपकी राशि, जानें अपना राशिफल

नगर निकाय द्वारा सोमवार को दी गई जानकारी के मुताबिक हाल में राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के मामलों में वृद्धि देखी गई है। इस साल दिल्ली में डेंगू के करीब 1000 मामले आ चुके हैं जिनमें से 280 मामले पिछले सप्ताह दर्ज किए गए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!