GST Bachat Utsav : आज से आम आदमी को बड़ी राहत: क्या हुआ सस्ता, क्या महंगा – देखिए पूरी लिस्ट

GST Bachat Utsav : नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर से देशभर में GST 2.0 लागू हो गया है। सरकार ने रोजमर्रा की चीजों पर टैक्स घटाकर आम जनता को बड़ा तोहफा दिया है। दूध, ब्रेड, मक्खन, पनीर से लेकर तेल-शैम्पू और आइसक्रीम तक अब सस्ती हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे “बचत उत्सव” की शुरुआत बताते हुए कहा कि इस कदम से गरीब और मिडिल क्लास को सीधी राहत मिलेगी। (GST Bachat Utsav)
यह भी पढ़े :- जशपुर के 13 गांवों में विद्युत कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने दी 58 लाख की स्वीकृति, ग्रामीणों को मिलेगी रौशनी
क्या-क्या हुआ सस्ता
दूध व डेयरी प्रोडक्ट्स
UHT मिल्क: 1 लीटर पैक अब ₹77 की जगह ₹75
पनीर: 200 ग्राम पैकेट पर करीब ₹10 की बचत
मक्खन: 500 ग्राम पैक ₹305 से घटकर ₹285
घी: अमूल/मदर डेयरी के पैक ₹30-40 तक सस्ते
आइसक्रीम
अमूल व मदर डेयरी ने ₹5-10 तक दाम घटाए
वनीला कप, कुल्फी और चोकोबार अब पहले से सस्ते
ब्रेड व पिज्जा ब्रेड
ब्रेड का पैकेट ₹20 से घटकर ₹19
पिज्जा अब 5% जीएसटी से मुक्त, ₹100 का पिज्जा अब ₹95 में
पास्ता, नूडल्स, कॉर्न फ्लेक्स
12-18% से घटाकर 5% टैक्स, ₹100 के पैक पर सिर्फ ₹5 टैक्स
बिस्कुट व नमकीन
पहले 12-18% टैक्स, अब सिर्फ 5%
छोटे पैक पर 60-90 पैसे की जगह 25 पैसे टैक्स
तेल, शैम्पू और साबुन
टैक्स 18% से घटाकर 5%
₹118 का शैम्पू पैक अब सिर्फ ₹105 (GST Bachat Utsav)
क्या महंगा रहेगा
तंबाकू, बीड़ी, पान मसाला – 40% टैक्स जारी
लग्जरी गाड़ियां और SUV – टैक्स 40%
350cc से बड़ी बाइक्स – टैक्स बढ़ा
सॉफ्ट ड्रिंक्स और फ्लेवर्ड वाटर – कीमतें बढ़ेंगी
पेट्रोल-डीजल – अब भी GST के बाहर, कोई बदलाव नहीं



