Google Analytics —— Meta Pixel

Shardiya Navratri 2025 Day 1: शारदीय नवरात्रि 2025 का पहला दिन आज: कलश स्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा, पढ़े दिनभर के शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2025 Day 1: आज 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ (Shardiya Navratri 2025 Day 1) हो गया है। मां दुर्गा आज हाथी पर सवार होकर आई हैं, जो समृद्धि और उन्नति का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि का पर्व आज से लेकर 1 अक्टूबर तक चलेगा और 2 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी। पहले दिन कलश स्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व है।

यह भी पढ़े :- GST Bachat Utsav : आज से आम आदमी को बड़ी राहत: क्या हुआ सस्ता, क्या महंगा – देखिए पूरी लिस्ट

नवरात्रि का महत्व और मां शैलपुत्री की पूजा

  • शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से होती है।
  • पहले दिन कलश स्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है।
  • शैलपुत्री मां दुर्गा का पहला स्वरूप हैं।
  • इस वर्ष पहला दिन शुक्ल योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में पड़ा है।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

  • सामान्य स्थापना का समय: सुबह 06:00 बजे से शाम तक
  • विशेष अभिजीत मुहूर्त: 11:36 बजे से 12:24 बजे तक

नवरात्रि पहले दिन के प्रमुख मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:35 बजे – 05:22 बजे
  • अभिजीत मुहूर्त: 11:36 बजे – 12:24 बजे
  • निशिता मुहूर्त: 11:50 बजे रात – 12:38 बजे रात
  • निशिता मुहूर्त में देवी की पूजा मंत्र सिद्धि के लिए श्रेष्ठ मानी जाती है।

चौघड़िया मुहूर्त (22 सितंबर 2025)

अमृत (सर्वोत्तम): 06:09 – 07:40 बजे

शुभ (उत्तम): 09:11 – 10:43 बजे

चर (सामान्य): 01:45 – 03:16 बजे

लाभ (उन्नति): 03:16 – 04:47 बजे

अमृत (सर्वोत्तम): 04:47 – 06:18 बजे

इस तरह आज के दिन कलश स्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा करके भक्तजन मां दुर्गा का आह्वान कर सकते हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर सकते हैं। (Shardiya Navratri 2025 Day 1)

Back to top button
error: Content is protected !!