Google Analytics —— Meta Pixel

नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत, गड्ढे में गिरने से हुआ हादसा

Bihar 4 children died: बिहार के भोजपुर में सोन नदी में डूबने से 4 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक किशोर और तीन बच्चे शामिल है। हादसे की मुख्य वजह बालू के लिए अवैध खनन में खोदे गए गड्ढे में गिरना माना जा रहा है। घटना अजीमाबाद थाना क्षेत्र के अहिमन चक बालू घाट की है। मृतकों में अजीमाबाद थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी जय चौधरी का 6 साल का बेटा शुभम कुमार, वीरेंद्र चौधरी का 12 साल का बेटा अमित कुमार, बजरंगी चौधरी का 12 साल का रोहित कुमार और रामराय चौधरी का 9 साल का रोहित कुमार शामिल है। इसमें शुभम कुमार और रोहित कुमार चचेरे भाई हैं।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ BJP का विधानसभा घेराव, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और बृजमोहन गिरफ्तार

मृतक अमित कुमार के शिक्षक लव कुमार ने बताया कि सुबह चारों एक साथ खेत में गए थे। खेत में जाने के बाद वे सब बेर तोड़ने चले गए। इसके बाद सभी अहिमन चक बालू घाट स्थित सोन नदी के किनारे चले गए, जहां पैर फिसल जाने के कारण चारों सोन नदी में गिर कर डूब गए। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। सूचना मिलते ही संदेश थाना इंचार्ज अवधेश, SI विजय कुमार और संदेश CO उमेश चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों की मदद से चारों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। (Bihar 4 children died)

बच्चों को निकालने के बाद संदेश थाना इंचार्ज अवधेश कुमार और संदेश सीओ उमेश चौधरी द्वारा एंबुलेंस कर चारों को आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। वहीं शिक्षक लव कुमार ने बताया कि माफियाओं ने अवैध बालू खनन को लेकर सोन नदी के किनारे 40 फीट की कई गड्ढे खोद दिए हैं। बालू माफियाओं द्वारा गड्ढे खोदने के कारण ही इन बच्चों की डूबने से मौत हुई है। साथ ही उन्होंने इस घटना के बाद अवैध बालू खनन करने वाले बालू माफियाओं पर रोक लगाने की भी मांग की है। (Bihar 4 children died)

मृतक शुभम कुमार अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके परिवार में मां रंजू देवी और दो भाई सन्नी कुमार, आयुष कुमार है। वहीं दूसरा मृतक अमित कुमार अपने दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में मां सुमांती देवी, एक भाई अंकित कुमार और बहन खुशी कुमारी है। तीसरा मृतक रोहित कुमार अपने तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके परिवार में मां लक्ष्मीना देवी और दो भाई प्रदेशी कुमार, विदेशी कुमार, एक बहन लालसा कुमारी है। चौथा मृतक रोहित कुमार अपने दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में मां रेखा देवी, एक भाई मोहित कुमार और दो बहन है। गांव में एक साथ चार बच्चों की मौत से मातम पसरा हुआ है। गांव में शोक का माहौल है। (Bihar 4 children died)

Back to top button
error: Content is protected !!