Bihar elections Phase 1 voting : पहले चरण में 121 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 42.31% मतदान
शांतिपूर्ण वोटिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, शाम 5 बजे तक जारी रहेगा मतदान
Bihar elections Phase 1 voting : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 121 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक 42.31 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं। सुबह 7 बजे से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं।
यह भी पढ़े :- भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, पीएम मोदी बोले – “हर भारतीय को आप पर गर्व”
चुनाव आयोग ने मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए सख्त सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं। राज्यभर में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है, जबकि संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। निगरानी के लिए हवाई पेट्रोलिंग और ड्रोन कैमरों का भी सहारा लिया जा रहा है।
पहले चरण (Bihar elections Phase 1 voting) के चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मज़बूत बनाएं।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अधिक मतदान आमतौर पर सत्ता में बैठे दल के लिए चुनौती मानी जाती है, लेकिन कई बार बंपर वोटिंग का फायदा भी सत्तारूढ़ पक्ष को मिलता रहा है। (Bihar elections Phase 1 voting)



