Google Analytics —— Meta Pixel

Bijapur Naxal Encounter : मुख्यमंत्री ने नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवान मेहुल भाई को दी श्रद्धांजलि

Bijapur Naxal Encounter : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिले के उसूर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के कांस्टेबल श्री सोलंकी मेहुल भाई नंदलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर पहुंचकर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया और कंधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

यह भी पढ़ें :- हम अपने देश और धर्म के खिलाफ कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे: CM योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल मेहुल भाई की वीरता और देशभक्ति को हमेशा याद रखा जाएगा। यह बलिदान राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। (Bijapur Naxal Encounter)

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बीते एक वर्ष में नक्सल विरोधी अभियान में उल्लेखनीय सफलता मिली है। जवानों के साहस और रणनीति से नक्सल गतिविधियों को करारा जवाब मिला है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद का समूल नाश कर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और सरकार हर परिस्थिति में शहीद परिवारों के साथ खड़ी रहेगी। (Bijapur Naxal Encounter)

मुख्यमंत्री ने शहीद मेहुल भाई को सच्चा देशभक्त बताते हुए कहा कि उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जवानों के मनोबल को ऊंचा रखने और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर प्रदेश के गृह मंत्री श्री विजय शर्मा, विधायक श्री मोतीलाल साहू, श्री पुरन्दर मिश्रा, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। (Bijapur Naxal Encounter)

Back to top button
error: Content is protected !!