Bilaspur Chain Snatching : बिलासपुर में बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े चेन लूट: कुरियर बॉय बनकर आया युवक, बातों में उलझाकर की वारदात

Bilaspur Chain Snatching : बिलासपुर शहर के महावीर नगर कॉलोनी में सोमवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूट ली गई। स्कूटी पर सवार एक युवक कुरियर बॉय बनकर महिला के घर पहुंचा और अपनी बातों में उलझाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
यह भी पढ़ें : – भारत की रेंज में है पूरा पाकिस्तान: एयर डिफेंस चीफ लेफ्टिनेंट जनरल सुमेर इवान
महावीर नगर निवासी 71 वर्षीय शांति सुधा अपने पति के साथ घर पर थीं। इसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक, जिसने हेलमेट पहन रखा था, उनके घर पहुंचा और बेल बजाई। महिला ने गेट के अंदर से ही युवक से बात की, तब उसने खुद को कुरियर डिलीवरी बॉय बताया और पार्सल देने के बहाने दस्तखत कराने की बात कही।
महिला जब गेट के पास आई, तो युवक ने हाथ में कागज दिखाकर साइन करने को कहा। इस दौरान उसने महिला को बातचीत में उलझाए रखा और मौका मिलते ही गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद वह तेज़ी से स्कूटी की ओर भागा और फरार हो गया।(Bilaspur Chain Snatching)
घटना के बाद महिला ने शोर मचाया और पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। (Bilaspur Chain Snatching)
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक पिछले कुछ दिनों से कॉलोनी में घूमता नजर आया था। इससे अंदेशा है कि उसने पहले से रेकी की थी। पुलिस को शक है कि आरोपी को पहले से यह जानकारी थी कि घर में केवल बुजुर्ग दंपति रहते हैं। इसी कारण उसने पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहना और खुद को कुरियर बॉय बताया। (Bilaspur Chain Snatching)
फिलहाल पुलिस स्कूटी और हुलिए के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।



