Visionary Indian Award : डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर को विजनरी इंडियन अवार्ड, अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने किया सम्मानित

Visionary Indian Award : नई दिल्ली स्थित प्रसार भारती, आकाशवाणी केंद्र, पार्लियामेंट स्ट्रीट में आयोजित विजनरी इंडियन अवार्ड समारोह में छत्तीसगढ़ के प्रख्यात रंगकर्मी, लोक कला साधक एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लों द्वारा प्रदान किया गया।
यह भी पढ़ें :- Bilaspur Chain Snatching : बिलासपुर में बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े चेन लूट: कुरियर बॉय बनकर आया युवक, बातों में उलझाकर की वारदात
डॉ. चंद्राकर को यह सम्मान रंगमंच, लोककला, फिल्म और सामाजिक क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए मिला। उनके निर्देशन व अभिनय में प्रस्तुत नाटकों जैसे राजा फोकलवा, दसमत कईना और वीर नारायण सिंह का मंचन एनसीपीए थिएटर, पृथ्वी थिएटर मुंबई, भारत रंग महोत्सव दिल्ली, प्रवासी भारतीय दिवस, मैसूर दशहरा, खजुराहो और सिरपुर महोत्सव जैसे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हो चुका है। (Visionary Indian Award)
पूर्व में उन्हें कलाश्री सम्मान (डॉ. रघुराम राजन द्वारा), कला रत्न सम्मान (राज्यपाल अनुसुइया उइके), रंग साधक सम्मान (राज्यपाल रमेश बैस), हबीब तनवीर अलंकरण और दाऊ मंदराजी सम्मान (पद्मविभूषण तीजनबाई) से नवाजा जा चुका है।
उनकी निर्देशित व अभिनीत शॉर्ट फिल्में स्प्लिटिंग शोल्डर (कांस फिल्म फेस्टिवल, फ्रांस), फेरी टू होमो सेपियंस (नेपाल) और द गोल्ड एंड चिकन स्टोरी (बी-बॉप इंटरनेशनल, अमेरिका) में प्रदर्शित हुई हैं।
डॉ. चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ी फिल्मों चक्कर गुरुजी के, मनमोहिनी, रोंगोबती ए लव स्टोरी सहित 27 से अधिक टेलीफिल्मों और 32 गीतों में अभिनय किया है। वे दूरदर्शन और आकाशवाणी के कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग ले चुके हैं।
सामाजिक सरोकारों जैसे जल संरक्षण, नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, युवा स्वरोजगार, पर्यावरण संरक्षण व वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी गतिविधियों में भी वे सक्रिय हैं। (Visionary Indian Award)
उनकी उपलब्धि पर रचनात्मक जगत से जुड़े कई हस्तियों—योगेश अग्रवाल, हेमंत माहुलिकर, शशांक शर्मा, पद्मश्री डॉ. जी.डी.सी. भारती बंधु, पद्मश्री राधेश्याम बारले, डॉ. मुक्ति बैस और रंजन मोढ़क ने बधाई दी है। (Visionary Indian Award)



