Google Analytics —— Meta Pixel

Bilaspur child pornography case : नाबालिग छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur child pornography case : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के गंभीर मामले में बैकुंठपुर निवासी एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक नाबालिग छात्रा का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल किया था।

इस आपराधिक गतिविधि की जानकारी दिल्ली की नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की साइबर टिपलाइन से मिली, जिसके आधार पर बिलासपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें : –  Chhattisgarh Biodiversity News : छत्तीसगढ़ के उदंती में जैव विविधता की ऐतिहासिक खोज, कैमरे में कैद हुआ रहस्यमयी ‘वॉटर टाइगर’

NCRB की सूचना के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की

प्रशिक्षु IPS और सिटी कोतवाली सीएसपी अक्षय प्रमोद सबद्रा ने बताया कि वीडियो सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इंद्रजीत कॉम्प्लेक्स इलाके से इंटरनेट पर अपलोड किया गया था। NCRB की सूचना के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।

स्थानीय साइबर सेल ने वीडियो की तकनीकी जांच कर मोबाइल और इंटरनेट लोकेशन ट्रेस किया। जांच में पता चला कि अश्लील वीडियो को कुंदन कुमार राजवाड़े नामक युवक ने अपने मोबाइल से अपलोड किया था। आरोपी मूलतः कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित चर्चा थाना के कुकानात गांव का निवासी है। (Bilaspur child pornography case)

बिलासपुर में किराये से रहता था, घटना के बाद से था फरार

जानकारी के अनुसार आरोपी कुछ समय से बिलासपुर में किराए पर रहकर काम कर रहा था, लेकिन घटना के बाद वह वहां से फरार हो गया। पुलिस टीम ने बैकुंठपुर में दबिश देकर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। (Bilaspur child pornography case)

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री साझा करने वालों पर निगरानी लगातार जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!