Google Analytics —— Meta Pixel

Bilaspur jewelry shop theft : बिलासपुर में ज्वेलरी शॉप में चोरी, नाइटी और कार्टून मास्क में दिखे चोर, CCTV में कैद

Bilaspur jewelry shop theft : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र स्थित जयरामनगर में एक ज्वेलरी शाप में रविवार देर रात चोरी की वारदात हुई। चोरों ने शटर तोड़कर लाखों रुपए के गहने चोरी कर लिए। सोमवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा, तब घटना का पता चला। पुलिस को सूचना दी गई और जल्द ही डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स के साथ जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें :-  Vishnudev Sai digital vision : रायपुर में स्थापित होगा देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर, ESDS करेगी 600 करोड़ का निवेश

चोरी संजय ज्वेलर्स की दुकान में हुई, जिसके संचालक संजय सोनी कोटमीसोनार निवासी हैं। वे रोज की तरह रविवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह दुकान का शटर टूटा मिला, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। (Bilaspur jewelry shop theft)

CCTV फुटेज में चोरी की पूरी वारदात कैद हुई है। इसमें पांच चोर दिखाई दे रहे हैं, जो नाइटी और चेहरे पर कार्टून का मुखौटा पहने हुए थे। उनके हाथों में शटर तोड़ने का औजार भी था। वीडियो में दिख रहा है कि चोर दुकान में घुसकर सोने-चांदी के गहनों को बोरी में भरकर ले गए। (Bilaspur jewelry shop theft)

हालांकि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं था कि चोरी कितने की हुई है, लेकिन दुकान संचालक संजय सोनी ने दावा किया कि लाखों के गहने चोरी हुए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि चोरों ने केवल करीब आधा किलो चांदी के गहने और कुछ नकली आभूषण ही चुराए हैं। थाना प्रभारी हरीश तांडेकर ने बताया कि संचालक सोने के गहनों को हर दिन घर ले जाता था। दुकान में केवल कुछ चांदी के गहने और नकली आभूषण शोकेस के लिए छोड़े जाते थे। (Bilaspur jewelry shop theft)

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!