cyber scam seminar Bilaspur: बिलासपुर में सेमिनार के बहाने 30 लाख की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

cyber scam seminar Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में विदेशी निवेश के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। ठगों ने ‘ट्रेड जेनिक्स’ नामक वेबसाइट के माध्यम से लोगों को अमेरिकी डॉलर में निवेश करने पर दोगुनी राशि लौटाने का झांसा दिया। इस फर्जी स्कीम के जरिए अब तक करीब 30 लाख 40 हजार रुपए की ठगी हो चुकी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुज मेनन को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक होटल से गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें :- Bilaspur jewelry shop theft : बिलासपुर में ज्वेलरी शॉप में चोरी, नाइटी और कार्टून मास्क में दिखे चोर, CCTV में कैद
ग्रीन गार्डन कॉलोनी निवासी स्वपनिल श्रीवास्तव ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी अनुज मेनन और उसके सहयोगी निवेशकों को रोज़ 2% रिटर्न और 100 दिनों में राशि दोगुनी करने का झांसा दे रहे थे। उन्होंने ब्लॉकचेन आधारित प्रणाली बताकर निवेशकों का विश्वास जीता। स्वपनिल ने खुद पांच लाख रुपये निवेश किए, जबकि अन्य 16 लोगों से कुल 30 लाख 40 हजार रुपये की ठगी हुई। (cyber scam seminar Bilaspur)
शुरुआत में कुछ लोगों को नाम मात्र का रिटर्न देकर भरोसा दिलाया गया, ताकि अधिक लोग जुड़ें। लेकिन बाद में सभी संपर्क बंद कर दिए गए और राशि लौटाना बंद कर दिया गया। इसी दौरान पता चला कि अनुज मेनन सिल्वर ओक होटल में सेमिनार कर रहा है। जब कुछ निवेशक वहां पहुँचे और अपनी राशि लौटाने की मांग की, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। उसने और निवेशक जोड़ने पर पैसे लौटाने का झांसा दिया। (cyber scam seminar Bilaspur)
इसके बाद पीड़ितों ने सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने होटल में दबिश देकर अनुज मेनन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि गिरोह का मास्टरमाइंड कोलकाता निवासी बिमन दास और गुजरात का लारसन पटेल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और बाकी सदस्यों की तलाश जारी है। (cyber scam seminar Bilaspur)



