Picnic accident in Bilaspur: कोरी डैम दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया रेलवे इंजीनियर डैम में डूबा, SDRF ने बरामद किया शव

Picnic accident in Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार को कोरी डैम में नहाते समय रेलवे के जूनियर इंजीनियर सत्येंद्र सिंह कंवर की डूबने से मौत हो गई। 30 वर्षीय सत्येंद्र, जो अंबिकापुर का मूल निवासी था, बिलासपुर में रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग में कार्यरत था। वह रविवार को अपने पांच दोस्तों—तीन लड़कों और दो लड़कियों—के साथ पिकनिक मनाने गया था।
यह भी पढ़ें :- cyber scam seminar Bilaspur: बिलासपुर में सेमिनार के बहाने 30 लाख की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, सभी पहले दोपहर में नहाकर बाहर आ गए थे, लेकिन शाम को सत्येंद्र दोबारा पानी में उतरा और इस बार गहराई में चला गया। उसे डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाया। एक साथी को तैरना आता था, जिसने उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहा। (Picnic accident in Bilaspur)
घटना की सूचना मिलने पर कोटा पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरे के कारण सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह पुनः तलाशी अभियान शुरू किया गया और सत्येंद्र का शव पानी में तैरता मिला। (Picnic accident in Bilaspur)
यह हादसा जिले के प्रसिद्ध पिकनिक स्थल कोरी डैम पर हुआ, जहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके, अब तक कोई स्थायी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। डैम क्षेत्र में नाव और मोटर बोट की सुविधा तो है, लेकिन लाइफ गार्ड या चेतावनी संकेतों की कमी अब भी बनी हुई है।
स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने प्रशासन से डैम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है। घटना के बाद सत्येंद्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव सौंपा जाएगा। (Picnic accident in Bilaspur)



