Google Analytics —— Meta Pixel

Bilaspur woman sextortion scam : क्राइम ब्रांच अफसर बनकर महिला से 8.45 लाख की ठगी, पोर्न केस का डर दिखाकर सेक्सटॉर्शन

Bilaspur woman sextortion scam : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला को साइबर ठगों ने सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाया। खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर ठगों ने महिला को पोर्न वीडियो देखने का झूठा आरोप लगाया और केस दर्ज होने का डर दिखाया। इसके चलते महिला से 8.45 लाख रुपए वसूले गए। पीड़िता ने बदनामी के डर से शुरुआत में किसी को नहीं बताया, लेकिन जब ठगों की डिमांड बढ़ती गई, तो वह सिविल लाइन थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें :- Facebook love trap India : IIM लखनऊ के छात्र पर रेप और ब्लैकमेल का आरोप, पीड़िता को केस वापस लेने की धमकी

CSP निमितेश सिंह के अनुसार, महिला को एक सप्ताह पहले अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताया और आरोप लगाया कि महिला बच्चों की अश्लील वीडियो देखती है। साथ ही कहा कि उनके खिलाफ केस दर्ज है। महिला डर के मारे घबरा गई। (Bilaspur woman sextortion scam)

डिजिटल अरेस्ट और छापेमारी की धमकी

ठगों ने धमकी दी कि अगर उन्होंने किसी को कुछ बताया या जांच में सहयोग नहीं किया, तो उनके घर पर छापा मारा जाएगा और उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ की धमकी भी दी गई। डर और मानसिक दबाव के कारण महिला ने किश्तों में कुल 8.45 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। (Bilaspur woman sextortion scam)

बढ़ती डिमांड पर की शिकायत

रकम मिलने के बाद भी ठगों ने महिला को फिर कॉल कर पैसे की मांग की। इससे परेशान होकर महिला ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की सलाह: सतर्क रहें

पुलिस ने साफ किया है कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती और न ही पुलिस फोन पर इस तरह के आरोप लगाती है। किसी अनजान नंबर से कॉल आने पर सतर्क रहें और तुरंत पुलिस या साइबर सेल से संपर्क करें। (Bilaspur woman sextortion scam)

Back to top button
error: Content is protected !!