Google Analytics —— Meta Pixel

Durg forced religious conversion : झूठे प्यार का जाल: धर्म परिवर्तन, जबरन अबॉर्शन और अश्लील फोटो वायरल का सनसनीखेज मामला

Durg forced religious conversion : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में युवती को झूठे प्यार में फंसा कर धर्म परिवर्तन, रेप, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर भिलाई नगर थाने में आरोपी बादशाह खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवती ने बताया कि आरोपी ने पहले झूठा प्यार जताया और शादी का वादा किया।

यह भी पढ़ें :- Bilaspur woman sextortion scam : क्राइम ब्रांच अफसर बनकर महिला से 8.45 लाख की ठगी, पोर्न केस का डर दिखाकर सेक्सटॉर्शन

साल 2016 में उसकी मुलाकात भिलाई के रहने वाले बादशाह खान से हुई थी, तब वह नाबालिग थी। इसके बाद आरोपी उसे अपने घर ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि उसने एक उर्दू में लिखे पेपर पर साइन करवा कर खुद को उसका पति बताया, जबकि निकाह नहीं हुआ था। (Durg forced religious conversion)

इसके बाद जब वह ससुराल गई तो उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया। उसे गाय का मांस खिलाया गया, मंदिर जाने और पूजा-पाठ करने से रोका गया। पति और ससुराल वाले उससे कलमा पढ़ने और नमाज पढ़ने का दबाव डालते थे। जब उसने इंकार किया, तो उसके साथ मारपीट शुरू हो गई।

पीड़िता ने बताया कि उसका दो बार गर्भपात कराया गया। तीसरी बार बच्चा होने पर उसकी मर्जी के बिना मासूम बेटे का खतना करा दिया गया। आरोपी लड़कियों को हिरोइन बनाने का झांसा देकर फंसाता था। (Durg forced religious conversion)

जब युवती ने उसे दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ा तो उसने संबंध खत्म कर दिया। इसके बाद बादशाह ने पीड़िता की फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी और अश्लील कमेंट्स के साथ उसका नंबर भी पोस्ट कर दिया, जिससे उसे रोजाना अश्लील कॉल आने लगे।

युवती ने कोर्ट से आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है और कहा कि उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। वह चाहती है कि किसी और लड़की के साथ ऐसा न हो। (Durg forced religious conversion)

Back to top button
error: Content is protected !!