Google Analytics —— Meta Pixel

COVID-19 Bhilai case alert : दुर्ग में मिला कोरोना का नया केस, सर्दी-खांसी की जांच में सामने आया संक्रमण, नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट जारी

COVID-19 Bhilai case alert : छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट्स NB.1.8.1 और LF.7 के खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में बीते दो दिनों में तीन मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से दो रायपुर और एक दुर्ग जिले के भिलाई का मरीज है।

यह भी पढ़ें :- Durg forced religious conversion : झूठे प्यार का जाल: धर्म परिवर्तन, जबरन अबॉर्शन और अश्लील फोटो वायरल का सनसनीखेज मामला

दुर्ग के सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी ने बताया कि भिलाई सेक्टर-10 निवासी एक 60 वर्षीय व्यक्ति को सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत थी। वह इलाज के लिए भिलाई स्थित एक निजी अस्पताल गया था, जहां डॉक्टरों ने कोविड जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीज का सैंपल वेरिएंट जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल वह निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। (COVID-19 Bhilai case alert)

प्राथमिक जांच में उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है, लेकिन जानकारी मिली है कि उसका कुक हाल ही में भोपाल से लौटा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कुक की भी जांच करेगी और जरूरत पड़ी तो उसका कोविड टेस्ट कराया जाएगा।

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए दुर्ग जिले के सभी अस्पतालों को एडवाइजरी जारी की गई है। सीएम मेडिकल कॉलेज और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में संक्रमित मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गई है। (COVID-19 Bhilai case alert)

साथ ही जिला अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहां ऑक्सीजन प्लांट, जंबो सिलेंडर और आइसोलेशन वार्ड पहले से तैयार हैं। व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं।

भारत में सामने आए NB.1.8.1 और LF.7 वेरिएंट्स पहले से ज्यादा संक्रामक माने जा रहे हैं। इसे देखते हुए सभी निजी अस्पतालों को ICU बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सप्लाई और जरूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। (COVID-19 Bhilai case alert)

Back to top button
error: Content is protected !!