Dhamtari ration card fraud : 4687 राशन कार्ड संदिग्ध, मृतकों के नाम पर उठ रहे थे राशन, ई-केवाईसी नहीं कराने वालों पर कार्रवाई
Dhamtari ration card fraud : धमतरी जिले में सरकारी राशन दुकानों से जुड़े 4687 राशन कार्डधारी ऐसे मिले हैं, जिन्होंने पिछले एक साल या उससे अधिक समय से राशन नहीं लिया है। इनमें से अधिकतर ने न ई-केवाईसी कराई है और न ही राशन कार्ड का नवीनीकरण। राज्य कार्यालय द्वारा इन हितग्राहियों की सूची खाद्य विभाग को भेजे जाने के बाद जिले में जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें :- COVID-19 Bhilai case alert : दुर्ग में मिला कोरोना का नया केस, सर्दी-खांसी की जांच में सामने आया संक्रमण, नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट जारी
खाद्य विभाग ने यह सूची संबंधित ग्राम पंचायतों और राशन दुकानों के सेल्समैन को सौंप दी है। प्रारंभिक जांच में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। मृतक हितग्राहियों के नाम पर अब तक राशन उठाया जा रहा था, जो कि उनके परिजन ले रहे थे। आधार कार्ड अपडेट न होने के कारण यह गड़बड़ी जारी थी। (Dhamtari ration card fraud)
अब तक करीब 1 हजार कार्डों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 600 कार्ड रद्द किए गए हैं। भखारा के चंडी मंदिर वार्ड में 11 में से 6, स्वामी विवेकानंद वार्ड में 3, सुभाष चंद्र बोस वार्ड में 6, पंढरी राव कृदत्त वार्ड में 2 मृत पाए गए। ग्राम कोलियारी में 24 में से 17, अरौद लीलर में 10, जंवरगांव में 5, भोयना में 6 और बरारी में 11 मृत हितग्राही मिले हैं।
कुरूद ब्लॉक के तर्रागोंदी में 16 में से सभी मृत पाए गए। इनमें से 5 कार्ड रद्द किए गए और 11 मृतक के नाम पर राशन लिया जा रहा था। नगरी ब्लॉक के ग्राम सेमरा में 24 में से 12 और हरदीभाठा में 4 में से 2 मृतक पाए गए हैं। (Dhamtari ration card fraud)
जिले में अब तक 2803 हितग्राहियों ने राशन कार्ड का नवीनीकरण नहीं कराया है, और 49 हजार से अधिक ई-केवाईसी नहीं कराई गई है। सहायक खाद्य अधिकारी भेलेंद्र ध्रुव ने बताया कि सत्यापन के बाद सही पाए गए कार्ड रखे जाएंगे, अन्यथा रद्द होंगे। (Dhamtari ration card fraud)



