सिंधु जल समझौता रोकने पर बिलावल भुट्टो ने दी भारत को धमकी, कहा- सिंधु नदी में या तो हमारा पानी बहेगा या उनका खून
Bilawal Bhutto Threat: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौते पर रोक लगा दी है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सिंधु नदी में या तो हमारा पानी बहेगा…या फिर उनका खून बहेगा। सिंधु दरिया हमारा है और हमारा ही रहेगा। बिलावल भुट्टो ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि आप एक झटके में सिंधु जल समझौता को तोड़ दें। हम इसे नहीं मानते हैं। हमारी अवाम इसे नहीं मानती है। हजारों साल से हम इस नदी के वारिस हैं।
यह भी पढ़ें:- पहलगाम हमले पर RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले – राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना और वो अपना कर्तव्य निभाएगा
पूर्व मंत्री बिलावल ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि भारत की आबादी ज्यादा है वो यह नहीं तय कर सकते कि पानी किसका है। पाकिस्तान की अवाम बहादुर लोग हैं, हम डटकर मुकाबला करेंगे। सरहदों पर हमारी फौज हर हमले का जवाब देने को तैयार है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष भुट्टो ने कहा कि भारत ने पहलगाम घटना के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराया है। अपनी कमजोरियों को छिपाने और अपने लोगों को मूर्ख बनाने के लिए मोदी ने झूठे आरोप लगाए हैं और सिंधु जल संधि को एकतरफा तरीके से रोक दिया है। (Bilawal Bhutto Threat)
हमारे दरिया पर डाका मंजूर नहीं: भुट्टो
पूर्व विदेश मंत्री भुट्टो ने कहा कि हर पाकिस्तानी सिंधु का पैगाम लेकर दुनिया को बताएगा कि हमारे दरिया पर डाका मंजूर नहीं है। दुश्मन की नजरें हमारे पानी पर हैं। वे देश के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को इस बात का भरोसा दिलाना चाहते हैं कि अलग राजनीतिक दल होने के कारण भले ही उनकी राय अलग हो, लेकिन सिंधु जल संधि के मुद्दे पर वे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने अपनी मां और देश की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि PPP और सिंध प्रांत की जनता ने नदी पर डैम और नहर बनाने के मंसूबे कामयाब नहीं होने दिए हैं। आने वाले दिनों में भी सिंधु जल संधि में एकतरफा बदलाव की कोशिशों को नाकाम किया जाएगा।
पाकिस्तान को एक बूंद पानी नहीं मिलेगा: पाटिल
भुट्टो ने पाकिस्तान के चारों राज्यों को लेकर कहा कि ये चार सूबे चार भाइयों की तरह हैं। ये चारों सूबे मिलकर भारत के हर मंसूबे का करारा जवाब देंगे। बता दें कि भुट्टो का ये बयान ऐसे समय में आया है जब भारत ने पहलगाम हमले के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया है, जिसे पाकिस्तान ने जंग के बराबर करार दिया है। बता दें कि 25 अप्रैल को पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता स्थगित करने को लेकर जल शक्ति मंत्रालय की बैठक हुई, जिसे 3 चरणों में पूरा करने का फैसला लिया गया। बैठक के बाद केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि पाकिस्तान को एक बूंद पानी नहीं मिलेगा। (Bilawal Bhutto Threat)



