Google Analytics —— Meta Pixel

​​​​​​गुजरात से टकराया चक्रवात बिपरजॉय, कई इलाकों में पेड़ और खंभे गिरना शुरू

Biporjoy Cyclone: खतरनाक तूफान बिपरजॉय ​​​​​​गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ से टकराना शुरू हो गया है। चक्रवात के कारण हवाएं 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। हवाओं की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका है। तेज हवाओं के कारण सौराष्ट्र और कच्छ के कई इलाकों में पेड़ और खंभे गिरने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक लैंडफॉल आधी रात तक जारी रहेगा। चक्रवात से होने वाले खतरे को देखते हुए अब तक 94 हजार से ज्यादा लोगों को तटीय इलाकों से रेस्क्यू किया गया है।

यह भी पढ़ें:- तेलंगाना के किसानों ने छत्तीसगढ़ में संचालित किसान हितैषी नीतियों और योजनाओं को सराहा

वहीं कमांडर कोस्ट गार्ड रीजन-नॉर्थ वेस्ट के इंस्पेक्टर जनरल एके हरबोला ने बताया कि गुजरात में 15 जहाज और 7 एयरक्राफ्ट तैयार रखे गए हैं। NDRF की 27 टीमें भी तैनात हैं। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान का असर गुजरात के अलावा 10 राज्यों में देखा जा रहा है। इनमें राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, लक्षद्वीप, केरल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय शामिल हैं, जहां के कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही है। साथ ही बारिश भी हो रही है। (Biporjoy Cyclone)

गुजरात मौसम विभाग ने बताया कि ये तूफान दक्षिणी अरब सागर में बनने के बाद गुजरात तट के करीब पहुंचने तक कई बार रास्ता बदलता रहा है। इससे इसकी तीव्रता में उतार-चढ़ाव आता रहा है। अभी इसकी तीव्रता खतरनाक है। गुजरात के प्रभावित 8 जिलों से 75 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। विभाग के मुताबिक ये अति गंभीर चक्रवाती तूफान है। इसकी वजह से पेड़, छोटे मकान, मिट्टी और टीन के घरों को नुकसान हो रहा है। कच्छ और सौराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। (Biporjoy Cyclone)

इधर, गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने चक्रवात बिपरजॉय को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। अमरेली में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से तेज बारिश हो रही है। अमरेली DM अजय दहिया ने कहा कि गांव के लोगों को शरणस्थलों में शिफ्ट किया गया है। हम चक्रवात पर निगरानी रख रहे हैं। पुलिस, आर्मी के जवान गांव में मौजूद हैं। मुंबई में  चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। उच्च ज्वार की लहरें और तेज हवाएं तटीय क्षेत्रों को प्रभावित कर रही हैं। द्वारका में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। चक्रवात के प्रभाव से पेड़ उखड़ गए। (Biporjoy Cyclone)

गुजरात के साथ महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी असर दिख रहा है। इन इलाकों में NDRF की 33 टीमें तैनात की गई हैं। कोस्ट गार्ड, आर्मी और नेवी की रेस्क्यू और रिलीफ टीमों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। इन इलाकों में चक्रवात के गुजर जाने के बाद यातायात और बिजली व्यवस्था बहाल करने के लिए करीब 600 टीमें बनाई गई हैं। पाकिस्तान में भी चक्रवात बिपरजॉय को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहां के मौसम विभाग के अनुसार आज सिंध के केटी बंदर से चक्रवात बिपरजॉय टकराएगा। (Biporjoy Cyclone)

जानकारी के मुताबिक बिपरजॉय बीते 25 साल में जून महीने में गुजरात के तट से टकराने वाला पहला तूफान है। इससे पहले 9 जून 1998 को एक तूफान गुजरात के तट से टकराया था। तब पोरबंदर के पास 166 KMPH की रफ्तार से हवा चली थी। बीते 58 साल की बात करें तो 1965 से 2022 के बीच अरब सागर के ऊपर से 13 चक्रवात उठे। इनमें से दो गुजरात के तट से टकराए। एक महाराष्ट्र, एक पाकिस्तान, तीन ओमान-यमन और छह समुद्र के ऊपर कमजोर पड़ गए। हालांकि इस बार के तूफान को खतरनाक बताया जा रहा है। (Biporjoy Cyclone)

Back to top button
error: Content is protected !!