Google Analytics —— Meta Pixel

BJP Candidates List : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

Jammu Kashmir Election 2024 : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए भाजपा ने सोमवार 15 उम्मीदवारों की संशोधित सूची जारी की। दूसरे व तीसरे चरण की जारी की गई सूची को अमान्य घोषित किया गया है, इन्हें बाद में जारी किया जायेगा।

यह भी पढ़े :- Heavy Rain in Gujarat : गुजरात में बरसात ने मचाया कहर, सात लोग बह गए, IMD का अलर्ट जारी

इससे पहले भाजपा ने तीनों चरणों के लिए अपने 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें पहले चरण के लिए 15, दूसरे चरण के लिए 10 और तीसरे चरण के 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। पहली लिस्ट में पूर्व डिप्टी सीएम निर्मल सिंह व कविन्द्र गुप्ता सहित भाजपा के कई दिग्गज नेताओं को टिकट नहीं दिया गया था।

संशोधित सूची के अनुसार प्रथम चरण में इंजीनियर सैयद शौकत गयूर पांपोर से, अर्शीद भट राजपोरा से, जावेद अहमद कादरी शोपियां से, मोहम्मद रफीक वानी अनंतनाग पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। एडवोकेट सैयद वजाहत अनंतनाग से, श्रीगुफवाड़ा-बिजबेहरा से सोफी यूसुफ, शानगुस अनंतनाग पूर्व से वीर सराफ, इंदरवल से तारिक कीन, किश्तवाड से शगुन परिहार, पाडेर नागसेनी से सुनील शर्मा, भदरवाह से दिलीप सिंह परिहार, डोडा से गजय सिंह राणा, डोडा पश्चिम से शक्ति राज परिहार, बनिहाल से सलीम भट्ट, रामबन से राकेश ठाकुर चुनाव लड़ेंगे।

15 प्रत्याशियों की लिस्ट में आठ मुस्लिम और सात हिंदू
भाजपा की सूची में आठ मुस्लिम और सात हिंदू प्रत्याशी हैं, जिनमें से एक सीट पर महिला प्रत्याशी को उतारा गया है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 24 सीटों पर मतदान होगा। भाजपा ने अभी 15 सीटों के ही नाम जारी किए हैं। फिलहाल, पहले चरण की नौ सीटों के प्रत्याशियों का ऐलान होना अभी बाकी हैं। जम्मू कश्मीर में पहले चरण की वोटिंग 18 सितंबर को होनी है। (Jammu Kashmir Election 2024)

उल्लेखनीय है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में मतदान होंगे। जबकि मतगणना 4 अक्टूबर को होगी। (Jammu Kashmir Election 2024)

BJP Candidates List
BJP Candidates List
BJP Candidates List
BJP Candidates List
Back to top button
error: Content is protected !!