Google Analytics —— Meta Pixel

राजनीतिक गिद्ध हैं इंडी अलायंस के नेता…: BJP नेता गौरव भाटिया

BJP Leader Gaurav Bhatia: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और हत्या को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल एक अराजक राज्य में बदल गया है, जिससे ‘निर्ममता बनर्जी’ की न्याय को बनाए रखने की क्षमता पर चिंताएं बढ़ गई है। न्याय देने में उनकी विफलता चिंताजनक है। कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले की बारीकी से जांच करने पर पता चलता है कि ‘निर’ममता ‘कुछ व्यक्तियों’ की रक्षा कर रही है और एक नेता के रूप में पूरी तरह से विफल रही है।

यह भी पढ़ें:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को किया संबोधित, इन मुद्दों को लेकर की चर्चा

उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस के नेता राजनीतिक गिद्ध हैं, जो अपनी उड़ान भी ये देखकर उड़ते हैं कि किस प्रदेश में किसकी सरकार है। जनता पूछ रही है कि कुछ वोटों के लिए इंडी अलायंस राजनीतिक गिद्ध तो बन गए, लेकिन इंसान कब बनोगे? पश्चिम बंगाल में एक महिला मुख्यमंत्री है, लेकिन फिर भी वो एक महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध के अपराधी को सजा नहीं दिलवा पा रही है। देश की जनता तो यह कह रही है कि ममता बनर्जी निर्ममता बनर्जी बन चुकी है। (BJP Leader Gaurav Bhatia)

मामला तुरंत CBI को क्यों नहीं दिया गया: भाटिया

बीजेपी नेता भाटिया ने कहा कि ममता बनर्जी किसी को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्हें जवाब देना होगा। पहले 48 घंटे सबूत जुटाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं और ममता बनर्जी ने बयान दिया कि जब यह अपराध हुआ था तो उन्होंने कहा था कि वह कुछ दिनों के बाद मामले को CBI को सौंप दूंगी। उनसे सवाल है कि कुछ दिनों के बाद क्यों? मामला तुरंत सीबीआई को क्यों नहीं दिया गया, जिससे निष्पक्ष जांच होती। (BJP Leader Gaurav Bhatia)

लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने में मौन: बांसुरी

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि INDI गठबंधन एक ऐसा गठबंधन है, जो सिर्फ भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों को बचाता है। ये एक महिला विरोधी और समाज विरोधी गठबंधन है। बंगाल में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद संदेशखाली में माताओं-बहनों को TMC के नेता TMC के ऑफिस में ही बेआबरू कर रहे थे। कोलकाता की घटना को देखकर रूह कांपती हैं। उत्तर प्रदेश में सपा नेता ने 15 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने में कांग्रेस पार्टी 1 मिनट नहीं लगाती, लेकिन जब बंगाल और उत्तर प्रदेश की बात होती है तो मौन साध जाती है। (BJP Leader Gaurav Bhatia)

CBI को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए: सुवेंदु

इधर, कोलकाता में पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा विधायकों के साथ विधानसभा में घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कहा कि CBI को शिकंजा कसना चाहिए और संदीप घोष, डॉ. एसपी दास और विनीत गोयल हिरासत में लेना चाहिए। आरजी कर में घटना वाली रात की सुबह डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन सुशांत राय और डॉ. अभीक डे वहां क्यों गए थे? सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने लिए गए थे? सीबीआई को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। हम मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगते हैं। (BJP Leader Gaurav Bhatia)

राजद नेता मनोज कुमार झा ने दी प्रतिक्रिया

वहीं आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल दुष्कर्म-हत्या मामले की जांच CBI को सौंपने पर राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा कि हमें सिर्फ इतना कहना है कि तुरंत कार्रवाई हो और न्याय मिले क्योंकि जो घटना हुई है वो रोंगटे खड़ी कर देती है लेकिन मुझे दुख होता है कि ये देश निर्भया वाले केस के बाद भी कुछ नहीं सीख पाया। ममता बनर्जी ने भी खुद कहा था कि मामला CBI को सौंपा जाएगा। अब तुरंत कार्रवाई हो, लेकिन हमें भी समाज के रूप में अपनी भूमिका पर विचार करना होगा। (BJP Leader Gaurav Bhatia)

Back to top button
error: Content is protected !!