Google Analytics —— Meta Pixel

BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, अज्ञात लोंगो ने की फायरिंग, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर से बड़ी खबर आ रही है। भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। नगर पंचायत पखांजूर के पूर्व अध्यक्ष भाजपा के जिला उपाध्यक्ष असीम राय को अज्ञात लोगों ने गोली मारी है। जानकारी के मुताबिक कान के नीचे गोली लगी थी। पुराना बाजार के सामने अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारी गयी। पखांजूर थाना से आधा किलोमीटर दूर के पुराना बाजार की घटना बताई जा रही है।

यह भी पढ़े :- Rajim Mata Jayanti (07 January) : तैलिक वंश की आराध्य देवी, लालच में नहीं आई थी माता राजिम, रानी को क्यों उतारनी पड़ी अपनी नथनी, जानिए राजिम माता की जीवन यात्रा, पढ़ें पूरी खबर

वहीं, घटना की जानकारी के बाद कांकेर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक बीजेपी नेता असीम राय पखांजूर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भी थे। बीजेपी नेता की बाजार में हुई हत्या के बाद क्षेत्र में हड़कंप है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!