Google Analytics —— Meta Pixel

BJP ने गुजरात चुनाव के लिए जारी की चौथी लिस्ट, अब तक 179 नामों पर मुहर

BJP List Gujarat: भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें बीजेपी ने 12  उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, जिसमें अल्पेश ठाकोर को गांधीनगर साउथ से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं भाजपा अब तक कुल 182 सीटों में से 179 नामों की घोषणा कर चुकी है। इधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि गुजरात में अगर भाजपा सत्ता में आई तो भूपेंद्र पटेल ही CM बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें:- ब्रेन ट्यूमर और कैंसर से लड़ रहे 13 महीने के हर्ष को अब जिला प्रशासन से मिलेगी मदद, मुख्यमंत्री बघेल ने दिए निर्देश

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने 10 नवंबर को गुजरात विधानसभा चुनाव की पहली लिस्ट जारी की थी। पहली लिस्ट में बीजेपी ने 168 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। इसमें 14 महिलाओं के नाम शामिल थे। इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का भी नाम शामिल था। वह घाटलोढ़िया से चुनाव मैदान में उतरेंगे। यहां उनके खिलाफ कांग्रेस की एमी यागनिक हैं। (BJP List Gujarat)

वहीं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की जगह दर्शिता शाह राजकोट पश्चिम से चुनाव लड़ेगीं। इससे पहले शनिवार यानी 12 नवंबर को भाजपा ने 6 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसमें पार्टी ने दो महिलाओं को टिकट दिया था। 13 नवंबर को भी एक उम्मीदवार की घोषणा की थी। मोरबी में भाजपा ने मौजूदा विधायक बृजेश का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पूर्व विधायक कांतिलाल अमृतिया को टिकट दिया है। मोरबी पुल हादसे के वक्त कांतिलाल लोगों की जान बचाने के लिए मच्छू नदी में कूदे थे। उन्होंने जल्द रेस्क्यू के लिए वीडियो भी पोस्ट किया था। रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा को जामनगर उत्तर से टिकट दिया गया है। (BJP List Gujarat)

बता दें कि गुजरात में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को दो चरण में चुनाव होगा। वहीं नतीजे 8 दिसंबर को यानी हिमाचल प्रदेश के साथ आएंगे। राज्य में इस बार 4.6 लाख लोग पहली बार वोट करेंगे। गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी  2023 को खत्म हो रहा है। वहीं गुजरात विधानसभा चुनाव के चलते AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी राज्य के दौरे पर हैं। रविवार को सूरत के रुदरपुरा खाड़ी इलाके में जब वह चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे, तभी वहां मौजूद कुछ मुस्लिम युवकों ने उनका विरोध किया। साथ ही उन्हें काले झंडे दिखाए। इसके अलावा ‘मोदी, मोदी’ के नारे भी लगाए गए, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। (BJP List Gujarat)

Back to top button
error: Content is protected !!