Google Analytics —— Meta Pixel

अयोध्या में मछली भोज पर सियासी घमासान जारी, BJP के निशाने पर UP कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

BJP on Ajay Rai: अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के कथित मछली भोज ने देश की सियासत को गरमा दिया है। सावन के महीने में रामनगरी में आयोजित कार्यक्रम को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर सनातन और हिंदू आस्था के अपमान का आरोप लगाया है तो अजय राय ने पलटवार करते हुए आरोपों को झूठा बताया है और कहा है कि अगर उन्होंने सावन में मछली खाई है तो उसका वीडियो या फोटो दिखाया जाए। अब इसी मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि खाने-पीने और समाजिक सरोकार पर सवाल उठाना मैं उचित नहीं समझता हूं। लोगों की अलग-अलग आस्था है। मेरे कहने से आप अपना धर्म परिवर्तन तो नहीं करेंगे, धार्मिक मान्यताओं को नहीं बदलेंगे तो ठीक है। मेरे लिए सावन प्राथमिकता है तो आपके लिए कुछ और है। इन सभी सवालों पर राजनीति लाना उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें:- मुंगेली से जगदलपुर तक मौत का तांडव, कहीं बंद घर में दो लाशें, कहीं जंगल में मिले प्रेमी जोड़े

सपा नेता एसटी हसन ने कहा कि वह निषाद लोगों का सम्मेलन था। निषाद मछली का ही कारोबार करते हैं। मछली पकड़ते हैं, मछली खाते हैं और मछली ही बेचते हैं। उन्होंने अगर मछली का आयोजन रखा था तो इसमें मैं नहीं समझता कि उन्होंने कोई बड़ा गुनाह किया हो। अजय राय का बयान है कि मुझे बता दो कि अगर किसी ने मुझे खाते हुए देखा हो या कोई वीडियो हो। जब उन्होंने खाई ही नहीं तो आरोप किस बात का है। सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि भाजपा के लोग मछली भोग, मुर्गा भोग, मटन भोग खाते हैं। हम सभी लोग सनातन को मानने वाले लोग हैं। हम चाहते हैं कि किसी की आस्था पर ठेस नहीं पहुंचाए जाए। रामादल ट्रस्ट के अध्यक्ष कल्कि राम ने कहा कि धर्मनगरी अयोध्या में जब कोई आम श्रद्धालु भी आता है, भले ही वो अपने दैनिक जीवन में मांसाहारी हो, किंतु अयोध्या आने से दो दिन पूर्व भी अपने शरीर की शुद्धि करता है और शुद्ध सात्विक होकर रहता है कि हमें धर्मनगरी जाना है। (BJP on Ajay Rai)

Congress Fish Feast Controversy

उन्होंने कहा कि यह संगठन जिसका गठन ही सनातन समाज के अस्तित्व का नष्ट करने के लिए किया गया था, ये धर्मनगरी में आकर पहले अखिल ब्रह्मांडनायक पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम लला का दर्शन करेंगे, तत्पश्चात भक्त शिरोमणि हनुमान के दर्शन का स्वांग रचेंगे और बाहर निकलते ही मच्छी-भात का सेवन करेंगे और बताएंगे कि हनुमान जी की गदा चलेगी। हनुमान जी की गदा चलेगी। सनातनी ध्यान दें, जो सनातनी भूलवश अपने स्वार्थ के चलते इस अंग्रेजी संगठन का कांग्रेस का झंडा उठाए चल रहे हैं, उन्हें जान लेना चाहिए कि सत्यानाश निश्चित है और पूरी कांग्रेस का नाश हो जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि मैं समझता हूं कि आजकल कांग्रेस वाले काफी राम भक्त होने का प्रयत्न कर रहे हैं और उनको काफी कष्ट भी है अयोध्या की घटनाओं से। यही अजय राय पहले भी अयोध्या गए थे, इनको रोका गया, तो कहा कि इनको भक्ति और दर्शन से रोका जा रहा है।

आलोक कुमार ने कहा कि अब यह अयोध्या जाते हैं, हनुमान जी का दर्शन करते हैं, हनुमान जी का पाठ करते हैं, राम मंदिर जाते हैं और फिर उसी जिले में गंगा के किनारे मछली भोज में शामिल होते हैं। उसने खुद ने स्वीकार किया कि हमने मछली की पार्टी की और उसने अकड़ के साथ कहा कि हमारा जो खाने का मन है, वह हम खाएंगे। तो प्रमाण भी आ गया। मैं समझता हूं कि उत्तर प्रदेश की जनता, आस्थावान हिंदू समाज अजय राय जी को और कांग्रेस को कभी क्षमा नहीं करेगा। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि इसमें कोई आरोप नहीं लगाया गया है। साफ टीवी में दिख रहा है कि मछली भोज चल रहा है। वह भी हनुमान गढ़ी से दर्शन करके आने के बाद सावन में। सनातन और हिन्दू विरोधी कार्य करने में कांग्रेस को मास्टरी हासिल हो चुकी है। राहुल गांधी को नहीं देखा था पिछले सावन में लालू जी के साथ मीट बनाते हुए, खाते हुए। यह कौन सी नई बात है। यह जानबूझकर करते हैं। (BJP on Ajay Rai)

इस प्रकार का कृत्य सनातन पर एक चोट है: बंसल 

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि निश्चित रूप से ये सनातन धर्म में आस्था रखने वाले सभी लोग सावन के महीने को बड़ा पवित्र मानते हैं। भगवान शिव मां गंगा की आराधना करते हैं। भगवान राम की इस स्थली में, जहां भव्य राम मंदिर 500 साल के बाद बना है, इस प्रकार का कृत्य सनातन पर एक चोट है। भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को समझ आ गया है कि हिंदू उनके साथ नहीं हैं और वो भारत में विदेशी संस्कृति को लाना चाहते हैं। जब सावन का महीना चल रहा है, उस समय अयोध्या में मछली की दावत में शामिल हो रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस आज भारत को तोड़ना चाहती है। भारत की संस्कृति को नष्ट करना चाहती है। भाजपा सांसद मुकेश दलाल ने कहा कि कैसा घोर पाप कांग्रेसी कर रहे हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस की कल्चर यही है। हिंदुओं की आस्था के जितने भी स्थान हैं, वहां पर जाकर इनको दूषित करें। आप वहां पर जाकर मछली खा रहे हैं। सनातन धर्म का अपमान है। अयोध्या को आपने दूषित कर दिया है।

Ajay Rai on BJP

इस बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने फिर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि आप सभी देख रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में काफी राजनीतिक हलचल मची हुई है, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा झूठे आरोप और झूठी बातें बोली जा रही है। हम सभी लोग सनातनी लोग हैं। हम सनातन धर्म का पालन करने वाले लोग हैं। हम काशीवासी हैं और योगी जी इससे घबरा गए हैं कि सनातन की बात सिर्फ वही करें, कोई और न करे। मैं समझता हूं कि यह पूरी तरह से घबराहट का नतीजा है कि वो हम सभी पर गलत आरोप लगा रहे हैं। मैंने पहले भी कहा था और फिर कह रहा हूं कि अगर कोई भी फोटो या वीडियो उनके पास हो तो दिखा दें। वो दिखा दें कि मैंने कहीं भी सावन के महीने में मछली खाई हो। वो निषाद समाज का कार्यक्रम था, जिसमें हम लोग गए थे। उन्होंने वहां पर अपने भोजन की व्यवस्था की थी। उन्होंने एक-दूसरे के साथ भोजन किया। इससे भाजपा घबरा गई है। मेरे और मेरे परिवार पर आरोप लगाया जा रहा है। (BJP on Ajay Rai)

Back to top button
error: Content is protected !!