Google Analytics —— Meta Pixel

दीपावली पर अखिलेश यादव के बयान से सियासी बवाल, बीजेपी ने बताया हिंदू संस्कृति का अपमान

BJP on Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी प्रमुख और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव के बयान पर बीजेपी हमलावर हो गई है। भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि सभी धर्म अच्छे हैं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। सबसे प्राचीन धर्म हिंदू धर्म का अपमान करने से पहले वे हमारा धर्म सीखें। रामोत्सव अयोध्या में नहीं होगा तो कहां होगा ? अखिलेश यादव का यह बयान हिंदू संस्कृति का अपमान है। सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दीपावली पर घी के दिए जलाने को लेकर अखिलेश यादव का निंदनीय बयान न केवल भारतीय संस्कृति और हिन्दू परंपरा प्रति उनके मन में जो अवमानना है उसका पर दी है, लेकिन साथ ही साथ दीपक बनाने वाले प्रजापति समाज और स्वदेशी के भी विरुद्ध है बल्कि उनके अपने समाज के भी खिलाफ है।

यह भी पढ़ें:- दीए और मोमबत्ती पर पैसा बर्बाद मत करो…क्रिसमस से सीखो: सपा प्रमुख अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि भारत के लिए गर्व का विषय था कि यहां इतनी समृद्धि और प्रकृति की इतनी अनुकंपा थी इतना घी होता था कि घी के दीपक कतारों में जलाए जाते थे। यह वही घी है, जो गाय को माता मानने वाले उनके समाज से आता था। गाय के दूध से दही दही से मक्खन और मक्खन से घी और वह अभी इतना प्रचुर मात्रा में कि घी के दीपकों की कतार लगाई जा सकती है। यह भारत की परंपरा और समृद्धि के लिए गर्व करने वाला विषय है, लेकिन उसमें भी नकारात्मकता डूबने वाले लोगों की मनोवृत्ति निश्चित रूप से निंदनीय साथ साथ खतरनाक है। आज चंद कट्टरपंथियों के वोट पाने के लिए दुर्भाग्य है कि जिस हिंदू परंपरा में गाय की रक्षा सबसे महान कार्य माना जाता था और राजाओं के आने पर उद्घोष होता था।

राम के नाम पर ज्ञान बांटने का प्रयास: त्रिवेदी

सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि गौ ब्राह्मण पालक, धर्म ध्वज रक्षक आ रहे हैं। आज लगता है कि उसके स्थान पर इंडी गठबंधन वाले नेताओं के लिए उद्घोष किया जाना चाहिए । ‘मुल्ला मौलवी प्रतिपालक, घुसपैठिया संरक्षक और सनातन धर्म विध्वंसक’। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि आजीवन देश की सनातन संस्कृति का विरोध करने वाली, कांग्रेस और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी आज भगवान राम के नाम पर ज्ञान बांटने का प्रयास कर रही है। यह राम भक्तों और जनता को बर्दाश्त नहीं है। जिन्होंने राम भक्तों और निहत्थे कारसेवकों पर केवल वोट बैंक के लिए गोलियां चलवाई थी, उन्हें दीपावली कैसे याद आ गई? समाजवादी पार्टी के राज में अयोध्या की गलियां खून से लाल थीं। ऐसे लोग रामनवमी और दीपोत्सव पर सीख देने निकले हैं। प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर इन्हीं नेताओं ने बहिष्कार किया था इसलिए इनके मुख से प्रभु राम का व्याख्यान कपटपूर्ण और ढोंग पूर्ण स्पष्ट दिखता है।

अखिलेश को हर रोशनी चुभने लगती है: भाटिया

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि जो अक्टूबर में ही क्रिसमस मनाएं, उन्हें भला अयोध्या की रोशनी कैसे सुहाए! मौलाना अखिलेश यादव कहते हैं दीयों और मोमबत्तियों पर खर्च क्यों ? जवाब सीधा है, क्योंकि यह खर्च नहीं, संस्कृति है। यह रोशनी नहीं, श्रद्धा है। जब प्रभु श्रीराम अयोध्या लौटे थे, तब दीप जले थे सत्य की विजय के प्रतीक के रूप में आज वही दीप करोड़ों रामभक्तों की आस्था का प्रकाश बनकर अंधकार मिटा रहे हैं, जिन्हें दीपावली का उजाला “फिजूलखर्ची” लगता है, वे शायद भूल गए कि जिनका खुद का राजनीतिक दिया बुझ गया हो, उन्हें हर रोशनी चुभने लगती है। अयोध्या जगमगा रही है, रामलला मुस्कुरा रहे हैं और कुछ के दिल जल रहे हैं।

अखिलेश का बयान हिन्दू आस्था का अपमान: मालवीय

बीजेपी IT सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने कहा कि अखिलेश यादव का यह बयान न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि हमारे त्यौहारों के प्रति संवेदनहीनता भी दिखाता है। सपा प्रमुख ने कहा कि पूरी दुनिया में क्रिसमस पर शहर रोशनी से जगमगाते हैं, हमें उनसे सीखना चाहिए। दीए और मोमबत्तियों पर पैसा खर्च करने का क्या मतलब ? सरकार को हटाना चाहिए, हम और सुंदर लाइट्स लगाएंगे। दीवाली हमारे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रतीक है। यह सिर्फ रोशनी का त्यौहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश की विजय का संदेश देती है। दीए और मोमबत्तियां हमारी परंपरा का हिस्सा हैं, जिनमें घर-घर की भावना और श्रद्धा जुड़ी होती है। इन्हें पैसे की बर्बादी कहना न सिर्फ अनुचित है बल्कि हिन्दू आस्था का अपमान भी है।

दीपावली की तुलना क्रिसमस से की जा रही: VHP

मालवीय ने कहा कि त्यौहारों की तुलना करने के बजाय, अखिलेश यादव को भारत की विविध परंपराओं का सम्मान करना चाहिए। यही सच्ची धर्मनिरपेक्षता है। भाजपा सांसद जगदम्बिका पॉल ने कहा कि अखिलेश यादव को ये ज्ञान नहीं है कि दीपावली का पर्व कैसे शुरू हुआ। आज पूरा देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में दीपावली मनाई जा रही है। अखिलेश यादव ने दीप के बारे में जो बयान दिया है यह एक तरह से अयोध्या का अपमान है। VHP नेता विनोद बंसल ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि अयोध्या में एक ऐसा माहौल बना है, जिससे पता चलता है कि यह प्रभु श्रीराम की अयोध्या है, जिस अयोध्या में अंधेरा रहता था, उस अयोध्या को जगमग करने के लिए योगी आदित्यनाथ ने कई प्रयास किए हैं। हमारे ही देश के कई नेताओं ने हम पर गोलियां चलाई थी, जहां दीपोत्सव पर हम दीयों की बाती जला रहे हैं, वहां लोगों के दिल जल रहे हैं। आज दीपावली की तुलना क्रिसमस से की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!