Google Analytics —— Meta Pixel

आतिशी और केजरीवाल पर BJP ने बोला हमला, जानिए किसने क्या कहा…?

BJP on Atishi Kejriwal: AAP नेता और प्रस्तावित CM आतिशी मार्लेना ने दिल्ली के उपराज्यापल वीके सक्सेना के सामने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। इसे लेकर आतिशी ने कहा कि ये हमारे लिए और दिल्ली के लिए दुख का क्षण हैं। दिल्ली के लोग इस बात का प्रण ले रहे हैं कि आने वाले चुनाव में वे अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। जब तक चुनाव नहीं होता तब तक मुझे दिल्ली की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री और मेरे गुरु अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी और मुझ पर भरोसा दिखाया।

यह भी पढ़ें:-श्रमिक सम्मेलन में सीएम साय का बड़ा ऐलान, राज्य के सभी जिलों में खुलेंगे अन्नपुर्णा दाल भात केन्द्र

उन्होंने कहा कि ये सिर्फ AAP में हो सकता है, जहां फर्स्ट टाइम पॉलिटिशियन एक राज्य की मुख्यमंत्री बनी। मैं एक सामान्य परिवार से आती हूं। अगर किसी और पार्टी में होती तो शायद चुनाव की टिकट भी नहीं मिलती। जितना सुख आज मेरे मन में है उससे ज्यादा दुख भी मेरे मन में है, क्योंकि अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दिया हैं। दिल्ली की 2 करोड़ जनता की तरफ से मैं जरूर कहना चाहती हूं कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और उसका नाम अरविंद केजरीवाल है। इस पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तंज कसा है। (BJP on Atishi Kejriwal)

आतिशी को मजबूरी में CM बनाया: सचदेवा 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को मजबूरी में CM बनाया है, क्योंकि वे चाह कर भी अपनी मन मर्जी का मुख्यमंत्री नहीं बनवा सकें। मनीष सिसोदिया के कहने पर आतिशी को सारे विभाग दिए गए। अब मनीष सिसोदिया के दवाब में ही आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया गया है। चेहरा बदल गया है, लेकिन AAP का भ्रष्टाचारी चरित्र वही है। आतिशी डमी सीएम साबित होंगी, जिस पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि भाजपा का काम आरोप लगाना है। सभी ने सर्वसम्मति से आतिशी के नाम पर सहमति जताई है। (BJP on Atishi Kejriwal)

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने दी बधाई

वहीं बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि मैं आतिशी को बधाई देती हूं, क्योंकि उनकी पार्टी ने उन्हें अगला सीएम चुना है, लेकिन मैं उनके बयानों से निराश हूं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सिर्फ एक ही सीएम हैं, अरविंद केजरीवाल। क्या इसका मतलब यह है कि वह सिर्फ पदग्रहण करेंगी, जिम्मेदारियां नहीं लेंगी। क्या अब अरविंद केजरीवाल बिना किसी जिम्मेदारी के सत्ता का आनंद लेंगे? मैं दिल्ली के लोगों से आगामी चुनावों में भाजपा की सरकार चुनने का अनुरोध करती हूं। (BJP on Atishi Kejriwal)

हरियाणा के चुनाव में रोएंगे केजरीवाल: गिरिराज 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आतिशी को मुख्यमंत्री बनाकर अरविंद केजरीवाल हरियाणा के चुनाव में रोएंगे। अब हरियाणा की जनता इन पर भरोसा नहीं करेगी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आतिशी मार्लेना क्या है? मार्लेना ‘लेफ्टिस्ट’ है। आतिशी मार्लेना के परिवार के लोगों ने अफजल गुरु के पक्ष में खूब हल्ला बोला। सुप्रीम कोर्ट की भी निंदा की। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। पंजाब को भी बर्बाद कर रहे हैं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को सस्पेंड कर दिया। वे मुख्यमंत्री हैं ही नहीं तो इस्तीफा किस बात का। 9 साल 8 महीने खुद राज किया और अब अंत आता है तो ढाई महीने के लिए एक महिला को बैठाया है। यही इनका महिलाओं के लिए प्रेम है। (BJP on Atishi Kejriwal)

Back to top button
error: Content is protected !!