Google Analytics —— Meta Pixel

जनता ने ‘खटाखट’-‘फटाफट’ करने वालों को वापस भेज दिया: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

BJP on Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जारी एग्जिट पोल से BJP काफी उत्साहित है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि PM मोदी की विश्वसनीयता और विपक्ष के असली चेहरे को लोग जान गए हैं। देश ने PM मोदी को स्वीकारा और ‘खटाखट’ ‘फटाफट’ करने वालों को वापस भेज दिया। बिहार में हम पिछले लोकसभा चुनाव नतीजे के करीब रहेंगे। यह कांग्रेस का नाटक है। वे 4 जून को भी यही कहेंगे कि EVM खराब है। ये जनता का फैसला नहीं है। ये EVM का फैसला है। उन्हें सिस्टम और देश के लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। विपक्ष ने जनता के मिजाज को समझने की कोशिश नहीं की…आज प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जो आस्था और विश्वास देश की जनता ने व्यक्त किया है, यह दर्शाता है कि विपक्ष की साख अब देश में नहीं बची है

यह भी पढ़ें:- एग्जिट पोल बीजेपी के दफ्तर में तैयार किया गया: AAP सांसद संजय सिंह

छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव ने कहा यह एग्जिट पोल जनता का रुझान और भाजपा-NDA के अनुमान के नजदीक पहुंचा है। निश्चित रूप से यह आंकड़ा और बढ़ेगा और 4 जून को NDA 400 पार करने वाला है। छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें जीतने का जो हमारा अनुमान है वह भी इस एग्जिट पोल में पूरा होता दिख रहा है। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि PM मोदी की गारंटी पर लोगों को विश्वास है और उस विश्वास का बटन दबाकर लोगों ने कमल खिलाया है। हम प्रार्थना करते हैं कि यह अनुमान परिणाम में बदले। (BJP on Exit Poll)

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी: मंत्री दिलावर

राजस्थान सरकार में मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि भाजपा देश में 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी और PM मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। राजस्थान सरकार में मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि मेरा और पूरे देश का यह मानना है कि 4 जून को 4 बजे 400 पार होगा, देश की जनता PM मोदी के साथ है। यह जनता का चुनाव था और जनता इसमें जीत रही है, निश्चित ही हम 400 पार सीटें जीतेंगे। भाजपा नेता मदन राठौर ने कहा कि हम निश्चित ही 400 पार सीटें जीतेंगे। PM मोदी की गारंटियों पर लोगों को भरोसा है। जिन क्षेत्रों में भी मैं रहा हूं जैसे तेलंगाना, दिल्ली, महाराष्ट्र आदि, वहां भाजपा और PM मोदी के पक्ष में पूरा माहौल है। (BJP on Exit Poll)

NDA को भारी बहुमत मिलने के संकेत: सूर्या

बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने कहा कि अधिकांश एग्जिट पोल NDA को भारी बहुमत मिलने का संकेत दे रहे हैं। 10 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है और यह बढ़ती ही जा रही है। एक राजनीतिक पार्टी का लगातार 10 साल तक सत्ता में रहना और एक प्रधानमंत्री का बहुत बड़े जनादेश के साथ चुना जाना इस बात का बहुत बड़ा संकेत है कि उन्होंने लोगों का किस तरह विश्वास अर्जित किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पिछली बार भी एग्जिट पोल काफी हद तक ऐसे ही थे, लेकिन बीजेपी को हमेशा एग्जिट पोल से ज्यादा सीटें मिली हैं। हमने जो कहा है (400 से ज्यादा) वो हमें मिलेगा। (BJP on Exit Poll)

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक रिकॉर्ड तोड़ मतदान: रैना 

जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ। मतदान एक पर्व की तरह मनाया गया। अलग-अलग एजेंसियों और चैनलों के सर्वे के मुताबिक भाजपा के नेतृत्व में NDA को भारी बहुमत मिल रहा है। देश की जनता ने तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त विश्वास किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि 4 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी की सरकार बनेगी। भाजपा नेता शाइना एन.सी. ने कहा कि एग्जिट पोल हमेशा सटीक नहीं होता है लेकिन हम इसका सम्मान करते हैं। भाजपा ने PM मोदी के नेतृत्व में जिस तरह काम किया है और PM मोदी ने जिस तरह लोगों के लिए काम किया है वह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि ‘जो जीता वही सिकंदर’ और जीत भाजपा की होगी, इस बार जीत की हैट्रिक होगी। (BJP on Exit Poll)

तीसरी बार NDA की सरकार बनेगी: जदयू 

जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि INDI गठबंधन द्वारा दिल्ली में बैठक आयोजित करना और निष्कर्ष में सिर्फ यह कहना कि INDI गठबंधन को 295 सीटें मिलेगी दिखाता है कि इन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है। ये नेतृत्वकर्ता भी तय नहीं कर पाए। नकारात्मक एजेंडे की बुनियाद पर INDI गठबंधन के घटक दल आपस में संघर्ष करते रहे और सामूहिक नेतृत्व का अभाव भी रहा। 4 जून को स्पष्ट हो जाएगा कि PM मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार NDA की सरकार बनेगी। (BJP on Exit Poll)

Back to top button
error: Content is protected !!