Google Analytics —— Meta Pixel

एग्जिट पोल बीजेपी के दफ्तर में तैयार किया गया: AAP सांसद संजय सिंह

Sanjay on Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल को लेकर AAP सांसद संजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये एग्जिट पोल बीजेपी के दफ्तर में तैयार किया गया है। आप ऐसे आंकड़े दे रहे हो जिस पर लोग हंस रहे हैं। मैं समझता हूं कि ये मोदी सरकार का एग्जिट पोल है। ये जनता के वास्तविक निर्णय से कही दूर-दूर तक मैच नहीं करता, जो जनता का एग्जिट पोल है उसमें INDIA गठबंधन को 295 से ज्यादा सीट मिलेगी। 

यह भी पढ़ें:- महीने के पहले दिन छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को लगा झटका, पढ़ें पूरी खबर

वहीं झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि एग्जिट पोल को सटीक नहीं मानना चाहिए। क्योंकि फिर चुनाव का क्या मतलब रह गया। 2004 में भी इसी तरह के एग्जिट पोल दिखाए गए थे, जो सटीक नहीं थे। 2004 और 2009 में भाजपा को एग्जिट पोल में बहुत ज्यादा सीटें दी गई थी, लेकिन वह सत्य से परे थी। 2 दिन बाद परिणाम आ जाएंगे। शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने कहा कि हम किसी एग्जिट पोल पर सवाल नहीं उठाना चाहते, न ही उन्हें निराश करना चाहते हैं। उन्हें 3-4 दिन तक खुशियां मना लेने दीजिए। नतीजे सबको चौंका देंगे। (Sanjay on Exit Poll)

295 सीटें जीतेगा INDIA गठबंधन: खड़गे 

उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन 295 से ज्यादा सीटें जीत रहा है। महाराष्ट्र में एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा और NDA कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। शिवसेना राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि INDIA गठबंधन कम से कम 295 सीटें जीतेगा। हम एक हैं और एक रहेंगे। हमें विभाजित करने की कोशिश मत करो। वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि 4 जून को मंगलवार है और मंगल होने जा रहा है। सबसे ज्यादा सीटें उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और INDIA गठबंधन की होंगी। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम 295 से ज्यादा सीटें जीतेंगे और INDIA गठबंधन जीत रहा है। देश की जनता जीत रही है। (Sanjay on Exit Poll)

Back to top button
error: Content is protected !!