Google Analytics —— Meta Pixel

पेपर विवाद पर सियासी संग्राम, भाजपा का विपक्ष पर हमला, कहा- चर्चा से भाग रही कांग्रेस

BJP on Opposition: सत्ता पक्ष ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि 5 दिन तक संसद में NEET पेपर लीक को लेकर चर्चा नहीं हो पाई है। हमने आज फिर से इसकी अपील की है। आज भी राहुल गांधी स्वयं सदन में थे, हमने उन्हें कहा कि आप तुरंत बहस शुरू करवाएं, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने दिखा दिया कि वे लोग असल में बहस में रुचि नहीं रखते हैं, जो लोग प्रदर्शन कर रहे थे और प्रदर्शनकारियों के सबसे प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने भी अपना अनशन तोड़कर अपनी बात साफ कर दी है कि अब चर्चा हो। अब इस विषय का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। छात्रों का भविष्य और हम उनके लिए कैसे उचित प्रणाली सुनिश्चित कर सकते हैं, ये हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। संसद अगर ठीक से चले तो बहुत चीजों पर चर्चा हो सकती है। जब प्रधानमंत्री नहीं बोलते तो विपक्ष वाले कहते हैं कि प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? और जब बोलते हैं तो उन्हें आपत्ति होती है।

यह भी पढ़ें:- भारत विरोधी एजेंडा चलाने वालों पर हिमाचल के राज्यपाल का तीखा हमला, कहा- भारत विरोधी ताकतें फैला रही हैं जहर

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक तरफ विपक्ष है, जो युवाओं के कंधे पर अपनी राजनीतिक रोटियां सैंकना चाहता है और दूसरी तरफ प्रदर्शनकारी हैं, जो परीक्षा की प्रक्रिया में और पारदर्शिता चाहते हैं, भविष्य में पेपर लीक नहीं चाहते और अभी जो पेपर लीक हुआ, उसपर कड़ी कार्रवाई चाहते हैं। जहां NEET पेपर लीक की बात है तो उसके जो 13 दोषी थे, उनकी गिरफ्तारी हुई है, उनको जेल भेजा गया है और अब उनको कड़े से कड़ा दंड जल्द मिले, उसके लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की बात भी प्रधानमंत्री मोदी ने कह दी है। भाजपा नेता मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि विपक्ष के लोग कभी नहीं चाहते हैं कि सदन चले और सदन में कोई रचनात्मक चर्चा हो। वो चाहते हैं कि सदन बाधित रहे, जनता का पैसा बर्बाद हो, जनता का समय बर्बाद हो। विपक्ष देश में अराजकता फैलाना चाहता है। (BJP on Opposition)

कांग्रेस ने अपने हिसाब से कोई आंदोलन नहीं किया: निशिकांत 

भाजपा नेता पीपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तुरंत NEET के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा की और अपराधियों के खिलाफ जल्द ही कठोर से कठोर सजा के लिए कानून लाया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में कोई भी अपराध करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, सख्त सजा मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि 2047 में देश विकसित हो। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि बातचीत से ही फैसला निकलेगा। अपराधियों ने अपराध किया और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो रही है। आगे पेपर लीक जैसी घटना ना हो, इसके लिए संवाद जरूरी है, इसके लिए विवाद जरूरी नहीं है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि क्या कांग्रेस की किसी बात को पार्टी को गंभीरता से लेना चाहिए? लोग जुड़ते नहीं थे। 100 चुनाव हार गए। सोनम वांगचुक अनशन कर रहे थे उस अनशन से जो लोग नजर आ रहे थे और देश में जो प्रतिक्रिया नजर आ रही थी उसमें अपनी रोटी सेंकने लगे। कांग्रेस ने अपने हिसाब से कोई आंदोलन नहीं किया।

हमारा धर्म है कि हम ठोस कानून की व्यवस्था करें: बृजमोहन

भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के लोग विपक्ष में हैं, लेकिन उन्हें विपक्ष की भूमिका निभाने नहीं आती है। जब विपक्ष की भूमिका निभाने का अवसर आता है तो वे वैसा ही आतंक मचा रहे हैं, जैसा उन्होंने सत्ता में रहने के दौरान मचाया था। इसका जवाब तो जनता देगी। पेपर लीक को लेकर देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन पर उन्होंने आगे कहा कि निश्चित रूप से जो कुछ हो रहा है, दुखद है और प्रधानमंत्री ने इसमें कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, स्पेशल कोर्ट बनाने का भी निर्णय लिया है। एक नया कानून इसी सत्र में आएगा, जिसमें इस प्रकार की गतिविधि करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। LJP(R) MP शांभवी चौधरी ने कहा कि युवाओं के साथ-साथ हम जितने भी युवा जन प्रतिनिधि हैं हम भी दुखी है। विपक्ष पूरी तरह से युवा के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। सांसद होने के नाते हमारा धर्म है कि हम ठोस कानून की व्यवस्था करें, ठोस कानून बनाएं। पेपर लीक के खिलाफ हम कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान करें। इसके लिए चर्चा के साथ संवाद करना जरूरी है।

Back to top button
error: Content is protected !!