Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस कोई पार्टी नहीं…सिर्फ एक पारिवारिक कंपनी है, जो सिद्ध हो गया: BJP

BJP on Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट छोड़ दी है। वे रायबरेली सीट से सांसद बने रहेंगे। वहीं प्रियंका गांधी वायनाड सीट से उपचुनाव लड़ेंगी। इसे लेकर BJP ने तंज कसा है। भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा कि प्रियंका गांधी को शुभकामनाएं। हालांकि उनके लिए वायनाड से चुनाव लड़ना आसान नहीं होगा। अगर प्रियंका गांधी गलती से जीत भी गईं तो संसद काफी दिलचस्प होने वाली है। लोकसभा में भाई-बहन के बीच ‘ज्यादा नाकारा कौन है’ इस पर प्रतिस्पर्धा होगी। ये समस्या कांग्रेस पार्टी की है। हमारी (भाजपा) नहीं। 

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड की सीट, अब प्रियंका गांधी लड़ेंगी उपचुनाव

वहीं भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस कोई पार्टी नहीं बल्कि एक पारिवारिक कंपनी है, ये आज सिद्ध हो गया। राहुल गांधी इस बात को समझ गए हैं कि समाजवादी पार्टी के बल पर उत्तरप्रदेश की जो कुछ सीटों पर जीत मिल गई है, उन सीटों पर उपचुनाव करवाने से उनकी सीट पर खतरा आ सकता है। वहां पर भाजपा तुरंत चुनाव के बाद मजबूत हो चुकी है। वायनाड की जनता के साथ ये बहुत बड़ा धोखा है। ये बात भी स्पष्ट हो गई है कि परिवार की राजनीतिक विरासत बेटे के हाथ में रहेगी। (BJP on Rahul Gandhi)

2 घंटे की बैठक के बाद हुआ फैसला

बता दें कि कांग्रेस की 2 घंटे की बैठक के बाद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसका ऐलान किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी ने 2 सीटों पर लोकसभा चुनाव जीता है, जिसके चलते उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी। पार्टी ने तय किया है कि राहुल गांधी को रायबरेली की सीट रखनी चाहिए। वायनाड से खाली सीट पर प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि रायबरेली और वायनाड से मेरा भावनात्मक रिश्ता है। पिछले 5 साल से मैं वायनाड से सांसद था। (BJP on Rahul Gandhi)

प्रियंका ने वायनाड से किया ये वादा

राहुल गांधी ने कहा कि मुझे वहां सभी ने बहुत प्यार दिया। इसके लिए मैं सभी का दिल से धन्यवाद देता हूं। प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ेंगी। हम मिलकर वायनाड से किए हर वादे को पूरा करेंगे। मैं समय-समय पर वायनाड का दौरा करूंगा। उन्होंने कहा कि मेरा रायबरेली से पुराना रिश्ता है। खुशी है कि मुझे फिर उनका प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा, लेकिन ये एक कठिन फैसला था। वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मैं वायनाड के लोगों का प्रतिनिधित्व करने जा रही हूं। मैं वायनाड को राहुल गांधी की कमी महसूस नहीं होने दूंगी। हम दोनों रायबरेली में भी मौजूद होंगे और वायनाड में भी। मैं एक अच्छा प्रतिनिधि बनने की पूरी कोशिश करूंगी। (BJP on Rahul Gandhi)

Back to top button
error: Content is protected !!