राज्यसभा में बदला नंबर गेम, AAP के 7 सांसदों के भाजपा में शामिल होने से बदले समीकरण, आम आदमी पार्टी 3 पर सिमटी, BJP हुई 113

BJP Strength Grows Bigger: राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आम आदमी पार्टी के सात बागी सांसदों के भारतीय जनता पार्टी में विलय को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद राज्यसभा में AAP की संख्या घटकर 3 रह गई है। जबकि BJP सांसदों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है। पहले भारतीय जनता पार्टी के सांसदों की संख्या 106 थी, जो सात सांसद BJP में शामिल हुए हैं, उनमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता शामिल हैं। राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर इन सांसदों को BJP के सदस्य बताए गए हैं। बता दें कि AAP ने रविवार को सभापति के पास याचिका दायर कर इन सातों सांसदों की सदस्यता खत्म करने की मांग की थी।
यह भी पढ़ें:- ED Raid in Bharatmala Project : भारतमाला घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर छापा
AAP सांसद संजय सिंह ने भी सभापति को पत्र लिखकर इन सांसदों को अयोग्य घोषित करने की अपील की थी। संजय ने कहा था कि इन सदस्यों का पार्टी छोड़ना दलबदल विरोधी कानून का उल्लंघन है। AAP के 10 में से 3 सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने 24 अप्रैल को BJP जॉइन कर ली थी। इससे पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है। जानकारी के मुताबिक इन सांसदों ने राज्यसभा सभापति को आवेदन देकर खुद को BJP सांसद के रूप में मान्यता देने की मांग की थी, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है। AAP के सांसदों के भाजपा में विलय को मंजूरी देने पर सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने अशोक मित्तल पर छापे पड़वाए थे। (BJP Strength Grows Bigger)
हमारी याचिका पर सुनवाई नहीं हुई: संजय सिंह
सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने कहा था कि वे बहुत भ्रष्ट हैं। आज अशोक मित्तल भाजपा में चले गए हैं। सातों सांसदों ने जो विलय का पत्र दिया है, चेयरमैन ने उसका संज्ञान लिया है। मैंने उन्हें पत्र लिखा है कि संविधान की 10वीं अनुसूची के मुताबिक इनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि वे इस पर फैसला देंगे। अभी तक चेयरमैन साहब की ओर से हमारी याचिका पर सुनवाई नहीं हुई है। वहीं भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि तकनीकी दृष्टि से 2/3 सांसद टूटे हैं और उन्होंने लिखित रूप में सभापति को दिया है। AAP में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। इनसे सभी अलग होते जा रहे हैं। इसका मूल कारण AAP की आंतरिक समस्या है। इनके प्रेरणा पुरूष अन्ना हजारे भी इनके खिलाफ लिख चुके हैं।
AAP राज्यसभा में पूरी तरह से खत्म: शाहनवाज
भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा कि जिन लोगों ने AAP पार्टी की शुरुआत में नींव के पत्थर की भूमिका अदा की थी और इंडिया अगेंस्ट करप्शन की मुहिम छेड़ी थी वे नींव के पत्थर आज AAP पार्टी से निकल गए। उनके प्रश्नों का उत्तर ना केजरीवाल दे रहे हैं ना भगवंत मान दे रहे हैं कि किस तरह आदर्शों और नैतिकता को ताक पर रखकर अरविंद केजरीवाल सत्ता हथियाने के लिए AAP को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने AAP नेता संजय सिंह के राज्यसभा सभापति को पत्र लिखने पर कहा कि राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत से सांसद AAP को छोड़कर भाजपा के साथ जुड़े हैं। संजय सिंह तनहा रह गए हैं। उनको उन सांसदों की याद आ रही है। पूरा समय केवल संजय सिंह ही सदन में बोला करते थे और उन सांसदों को बोलने का मौका नहीं मिलता था। अब वे लोग बोलेंगे और संजय सिंह को समय कम मिलेगा, इसलिए वे इस तरह का पत्र लिख रहे हैं। AAP राज्यसभा में पूरी तरह से खत्म हो गई है। (BJP Strength Grows Bigger)
राज्यसभा में पार्टी और सांसदों की संख्या
- राज्यसभा में कुल सदस्यों की संख्या- 245
- भारतीय जनता पार्टी (BJP) – 113
- इंडियन नेशनल कांग्रेस- 29
- ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC)- 13
- DMK- 8
- YSR कांग्रेस पार्टी- 7
- बीजू जनता दल- 6
- AIADMK- 5
- जनता दल (यूनाइटेड)- 4
- समाजवादी पार्टी- 4
- नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP)- 4
- आम आदमी पार्टी- 3
- राष्ट्रीय जनता दल- 3
- भारत राष्ट्र समिति- 3
- C.P. L. (M)- 3
- जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस- 3
- झारखंड मुक्ति मोर्चा-2
- C. P. L- 2
- इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग- 2
- तेलुगु देशम पार्टी- 2
- शिवसेना- 2
- यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी (लिबरल)- 2
- शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे- 1
- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार-1
- बहुजन समाज पार्टी-1
- आरपीआई (अठावले)-1
- जनता दल (सेक्युलर)-1
- असम गण परिषद-1
- नेशनल पीपुल्स पार्टी-1
- मिज़ो नेशनल फ्रंट-1
- केरल कांग्रेस (एम)-1
- राष्ट्रीय लोक दल-1
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा-1
- मक्कल निधि मय्यम-1
- पट्टाली मक्कल काची-1
- देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम-1
- निर्दलीय- 3
- मनोनीत- 7
- रिक्तियां (झारखंड)- 1
देखिए पूरे सांसदों की लिस्ट





