Google Analytics —— Meta Pixel

ED Raid in Bharatmala Project : भारतमाला घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर छापा

ED Raid in Bharatmala Project : भारतमाला परियोजना से जुड़े बहुचर्चित जमीन मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने जमीन कारोबारी गोपाल गांधी और उसके सहयोगियों के कई ठिकानों पर छापेमारी (ED Raid in Bharatmala Project) की है।

यह भी पढ़े :- गोलगप्पे बने काल! 6 साल के मासूम की मौत, 36 लोग बीमार… गांव में हड़कंप

जानकारी के अनुसार, ईडी के करीब 13 अधिकारियों की टीम मंगलवार सुबह अभनपुर स्थित गोपाल गांधी के निवास, कार्यालय और अन्य स्थानों समेत आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर पहुंची। टीम दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच में जुटी हुई है।

500 करोड़ से ज्यादा गड़बड़ी का आरोप

रायपुर-विशाखापत्तनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के तहत भूमि अधिग्रहण में करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक की अनियमितताओं (ED Raid in Bharatmala Project) के आरोप सामने आए हैं। ईडी और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की जांच में खुलासा हुआ है कि कृषि भूमि को बैकडेट में गैर-कृषि भूमि में परिवर्तित दिखाकर मुआवजा राशि कई गुना बढ़ाई गई।

राजस्व अधिकारियों और दलालों की मिलीभगत

जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे मामले में राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों, जिनमें एसडीएम, तहसीलदार और पटवारी शामिल हैं, की कथित मिलीभगत रही। एक ही खसरे की जमीन को कागजों में कई हिस्सों में बांटकर अलग-अलग लोगों के नाम मुआवजा जारी कराया गया, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचा।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

इस मामले में ईडी पहले रायपुर और महासमुंद में भी छापेमारी कर करोड़ों रुपये की संपत्तियां अटैच कर चुकी है। साथ ही 40 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई थी।

मामले में तत्कालीन एसडीओ निर्भय साहू समेत कई आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। वहीं, EOW ने 10 लोगों के खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल की है, जिनमें सरकारी अधिकारी और जमीन कारोबारी शामिल हैं।

फिलहाल ईडी की ताजा कार्रवाई से इस बड़े घोटाले में नए खुलासों की संभावना जताई जा रही है। जांच एजेंसियों की अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!