अलेप्पो प्रांत में बम ब्लास्ट, 19 लोगों की मौत, 15 महिलाएं घायल

Blast in Aleppo province: उत्तरी सीरिया के अलेप्पो प्रांत में चलती एक कार में बम ब्लास्ट हुआ है, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक अलेप्पो के मनबीज शहर के बाहरी इलाके में खेतिहर मजदूरों को ले जा रही कार में विस्फोट हुआ, जिसमें 18 महिलाएं और 1 पुरुष की मौत हो गई। इसके अलावा 15 महिलाएं घायल हुई हैं। ब्लास्ट के बाद किसी समूह ने अभी तक इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। नागरिक सुरक्षा के उप निदेशक मुनीर मुस्तफा ने बताया कि यह मनबीज में एक महीने से भी कम समय में 7वां कार बम ब्लास्ट था। अलेप्पो के मनबीज में पिछले साल दिसंबर में बशर अल असद का तख्तापलट के बाद भी हिंसा जारी है।

यह भी पढ़ें:- 5वीं और 8वीं की समय-सारिणी जारी, छत्तीसगढ़ में इस बार होगा केंद्रीकृत परीक्षा

बता दें कि सीरिया में हाल ही में अंतरिम सरकार की स्थापना की गई है। हालांकि ये सरकार लगातार इस्लामिक स्टेट यानी ISIS और अन्य आतंकी संगठनों की चुनौतियों से जूझ रही है। 1 फरवरी को भी मनबीज में एक कार बम विस्फोट में 4 नागरिकों की मौत हो गई थी और 9 घायल हुए थे। सीरिया में हाल ही में विद्रोही गुट तहरीर अल शाम यानी HTS के नेता अबु मोहम्मद अल जुलानी ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली है। उन्हें अहमद अल-शरा के नाम से भी जाना जाता है। इसके बाद वो 2 फरवरी को अपनी पहली विदेश यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि इस कदम से वे सीरिया की ईरान समर्थक देश की छवि बदलना चाहते हैं। (Blast in Aleppo province)

11 दिन में राष्ट्रपति का तख्तापलट

साल 2011 में अरब क्रांति के समय सऊदी उन अरब देशों में से एक था, जिसने सीरिया में बशर अल असद को सत्ता से हटाने की कोशिश की थी। इसके लिए विद्रोही ग्रुप्स को पैसे भी दिए गए थे। हालांकि असद ने रूस और ईरान की मदद से विद्रोह को काबू कर लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2016 में जब सीरिया का गृह युद्ध थमा तब से जुलानी अपनी लड़ाकों को मजबूत करने में जुट गया। चीन के उईगर मुसलमानों से लेकर अरब और सेंट्रल एशिया से लोगों की मदद से उसने अपनी फौज तैयार की। उसने सही समय का इंतजार किया, जो इजराइल-हमास जंग और रूस-यूक्रेन जंग की वजह से आया। 2022 में यूक्रेन में जंग शुरू हो गई और रूस वहां व्यस्त हो गया। इसके चलते रूस ने अपने सैनिकों को सीरिया से निकाल लिया। इस बीच हसन नसरल्लाह की मौत के बाद हिजबुल्लाह कमजोर हो गया। इसी का फायदा उठाकर जुलानी ने 11 दिन में राष्ट्रपति का तख्तापलट कर दिया। (Blast in Aleppo province)

Back to top button
error: Content is protected !!