Google Analytics —— Meta Pixel

Breaking: टोक्यो ओलंपिक्स में पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, चीन की हे बिंग को हराकर जीता कांस्य पदक

न्यूज डेस्क।

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। सेमीफाइनल में हारकर गोल्ड मेडल की दौड़ से बाहर हुईं बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, बावजूद इसके सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जीत हासिल की।

चीन की ही बिंग जियाओ पर पीवी सिंधु पहले गेम से ही भारी पड़ी हैं। सिंधु ने सीधे सेटों में जीत हासिल करते हुए कांस्य मेडल पर कब्जा किया। उन्होंने 21-13 से पहला गेम जीता पहला गेम 23 मिनट तक चला। वहीं दूसरे गेम में 21- 15 से जीत हासिल की। इस जीत के साथ सिंधु ओलिंपिक्स में भारत के लिए दो व्यक्तिगत मेडल जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं।

वहीं भारतीय हॉकी टीम के पास आज सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है। ख़बर लिखे जाने तक भारत ने ग्रेट ब्रिटेन पर 2-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय हॉकी टीम ने अब तक टोक्यो ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम की टक्कर ग्रेट ब्रिटेन के साथ है।

भारत के खाते में अब तक 2 मेडल है। बॉक्सिंग में एक पदक पक्का हो चुका है। महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!