Google Analytics —— Meta Pixel

मेहंदी लगाए दूल्हे का इंतजार करती रह गई दुल्हन, घर पर ताला लगाकर फरार हुआ दूल्हा

मेरठ में प्रेम विवाह से पहले ही दूल्हे की फरारी, लाखों खर्च के बाद भी नहीं पहुंची बारात

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के दिन दुल्हन मेहंदी लगाए दूल्हे का इंतजार करती रह गई, लेकिन दूल्हा बारात लेकर पहुंचा ही नहीं। बाद में पता चला कि दूल्हा अपने घर पर ताला लगाकर परिवार सहित फरार हो गया है।

यह भी पढ़े :- फर्जी आईडी बनाकर महिला को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, मामला श्याम नगर क्षेत्र का है। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और मेहमान भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच गए थे। दुल्हन सजी-धजी मंडप में बैठी दूल्हे का इंतजार कर रही थी, लेकिन काफी देर तक बारात नहीं पहुंची।

शुरुआत में परिजनों को लगा कि बारात देर से आ रही होगी, लेकिन जब दूल्हे का फोन लगातार बंद आने लगा तो चिंता बढ़ गई। इसके बाद लड़की पक्ष के कुछ लोग दूल्हे के घर पहुंचे, जहां घर पर ताला लगा मिला और पूरा परिवार गायब था।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से प्रेम-प्रसंग था और दोनों परिवारों की सहमति से शादी तय हुई थी। बावजूद इसके दूल्हे का इस तरह फरार हो जाना सभी के लिए हैरान करने वाला है।

लड़की पक्ष ने करीब 300 मेहमानों के लिए व्यवस्था की थी, जिसमें लाखों रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन दूल्हे की हरकत से पूरा कार्यक्रम धरा का धरा रह गया।

इस घटना के बाद दुल्हन के पिता की तबीयत भी बिगड़ गई। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार दूल्हे की तलाश की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!